- समृद्धि पर ट्रक ने ट्रैवल्स को मारी टक्कर
- 2 गंभीर रूप से घायल
- अन्य को पर्याय वाहन का इंतजाम आगे रवाना
wardha वर्धा, 4 फरवरी : समृद्धि महामार्ग पर विरुल गांव में ट्रक और ट्रैवल्स के बीच भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे में दो यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि अन्य यात्री सुरक्षित रहे। घटना के समय ट्रैवल्स में करीब 24 यात्री सवार थे।
दुर्घटना का विवरण:
लोहे के एंगल लेकर ट्रक क्रमांक सीजी 07 सीपी 4559 आज तड़के मुंबई जा रहा था। जैसे ही वह विरुल गांव के पास पहुंचा, ट्रक चालक का वाहन पर से नियंत्रण छूट गया और ट्रक ने काॅरिडोर का बैरिकेट तोड़ते हुए नागपुर की ओर जा रही बस क्रमांक एमपी 44 जेड ई 7884 से टकरा गया। इस दुर्घटना में ट्रक चालक लव शर्मा को मामूली चोट आई, जबकि क्लीनर रणजीत विश्वकर्मा (निवासी छत्तरपुर, झारखंड) गंभीर रूप से घायल हो गए। ट्रैवल्स चालक रफिक खान और क्लीनर निसार खान (जोधपुर, राजस्थान) को मामूली चोटें आईं।
चोटिल यात्रियों को अस्पताल भेजा गया
घटना में घायल यात्रियों को पुलगांव से आचार्य विनोबा भावे ग्रामीण अस्पताल रेफर किया गया। घटनास्थल पर धामनगांव, वर्धा और विरुल से एम्बुलेंस और डॉक्टरों की टीम तुरंत रवाना की गई।
पुलिस और सुरक्षा टीम की कार्रवाई:
घटना की जानकारी मिलते ही पुलगांव पुलिस की टीम, एएसआई सदानंद वढतकर, मोहम्मद गौरव, और समृद्धि महामार्ग की पेट्रोलिंग टीम के पीएसआई प्रमोद धोटे, भारत पिसुड्डे, सुनील भगत, अजय बेले, निखिल वाडकर घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने यातायात को सुचारु किया और एपकॉन कंपनी के सुरक्षा अधिकारियों ने रास्ते को साफ किया।
38 यात्री थे ट्रैवल्स में सवार:
1) मनोहर भंडारे (62)
2) धनलक्ष्मी भंडारे (56)
3) श्रद्धा भंडारे (27)
4) विद्या केंडले (57)
5) श्रीनिवास केंडले (68)
6) दर्शन पंडित (22)
7) महादेव अंबोले (46)
8) वेणू गोलीपिल्ली (40)
9) स्वप्नील जगताप (24)
10) राहुल गौर (24)
11) अजय श्रीवास्तव (36)
12) रवी गोलीपिल्ले (42)
13) विकास माडी (40)
14) गणेश रामनडी (35)
15) सुरेश इरावती (42)
16) अमित सरगर (24)
17) स्वामी पुल्ली (45)
18) प्रकाश वर्से (44)
19) गजानन बर्वे (42)
20) संतोष सखपाळ (48)
21) गणेश किर्ते (36)
22) शिवम मिश्रा (36)
23) महेश अंबोरे (38)
24) श्रीकांत उम्मुखे (38)
