अमरावती–नरखेड़ मेमू ट्रेन अब नागपुर तक चलेगी

Amarvti अमरावती, 23 जुलाई 2026
अमरावती–नरखेड़ रेलमार्ग पर यात्रियों की लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी हो गई है। रेल मंत्रालय ने बडनेरा–नरखेड़ मेमू ट्रेन को नागपुर तक विस्तारित करने की मंजूरी दे दी है। साथ ही इस मार्ग पर जबलपुर के लिए नई एक्सप्रेस ट्रेन भी शुरू की जाएगी।

सांसद अमर काले ने 22 अप्रैल 2026 को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखकर मेमू ट्रेन को नागपुर तक बढ़ाने की मांग की थी। मंजूरी मिलने से बडनेरा, अमरावती, चांदूर बाजार, मोर्शी, वरुड, नरखेड़, काटोल, कलमेश्वर सहित कई क्षेत्रों के यात्रियों को शिक्षा, चिकित्सा, व्यापार और आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी।

ट्रेन विस्तार की मंजूरी मिलने पर वरुड और मोर्शी क्षेत्र के नागरिकों ने सांसद अमर काले का आभार व्यक्त किया। सांसद ने भी मांग स्वीकार करने के लिए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का धन्यवाद किया।
इस निर्णय से बडनेरा, अमरावती, वलगांव, चांदूर बाजार, मोर्शी, वरुड, नरखेड़, ऋद्धपुर, पुसला, मोवाड़, काटोल, कोहली और कलमेश्वर के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।

जैसे ही यह समाचार क्षेत्र के लोगों तक पहुंचा, इन सभी इलाकों के नागरिकों ने उनकी मांग पर ध्यान देते हुए रेल मंत्री के समक्ष मामला उठाने के लिए सांसद अमर काले का आभार व्यक्त किया। वहीं सांसद अमर काले ने भी नरखेड़ से नागपुर तक मेमू ट्रेन के विस्तार को मंजूरी देने पर क्षेत्र की जनता की ओर से रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का धन्यवाद ज्ञापित किया। इस फैसले से स्थानीय नागरिकों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!