अमरावती की डीपीडीसी में फिर भड़के सांसद काले

Amravati अमरावती, 19 जुलाई 2026
जिला नियोजन समिति की बैठक में वर्धा लोकसभा क्षेत्र के सांसद अमर काले ने किसानों, ग्रामीण विकास, स्वास्थ्य, सड़क, कानून-व्यवस्था और आवास योजना से जुड़े कई लंबित मुद्दों को जोरदार ढंग से उठाते हुए प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की।

सांसद ने वरूड-मोर्शी क्षेत्र में एल-नीनो के कारण संतरा बागानों को हुए नुकसान का सर्वे कर किसानों को शीघ्र मुआवजा देने, अतिवृष्टि से प्रभावित कृषि भूमि का पंचनामा कराने तथा जिला नियोजन समिति के विकास कार्यों के लिए सांसद निधि की सीमा बढ़ाने की मांग की।

उन्होंने राजुरा ग्रामीण अस्पताल के ट्रॉमा केयर सेंटर को पुनः शुरू करने, मोर्शी की जर्जर पानी की टंकी हटाने, वरूड-मोर्शी की क्षतिग्रस्त सीमेंट सड़कों की मरम्मत और दोषी ठेकेदारों पर कार्रवाई की भी मांग की।

बैठक में सांसद ने जंगली सूअर एवं नीलगाय से फसल नुकसान पर किसानों को शत-प्रतिशत मुआवजा देने, जिले में बढ़ रहे एमडी ड्रग्स के कारोबार पर सख्त कार्रवाई करने तथा आवास योजना के 3,337 लंबित लाभार्थियों को शीघ्र अनुदान जारी करने का मुद्दा भी उठाया।

सांसद अमर काले द्वारा उठाए गए विभिन्न मुद्दों पर पालकमंत्री ने संबंधित विभागों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए, जिससे लंबित मामलों के शीघ्र समाधान की उम्मीद जताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!