पवनार के मंगलम लॉज पर देह व्यापार का भंडाफोड़

  • एएचटीयू की तीसरी बड़ी कार्रवाई;
    .अब तक 7 आरोपी गिरफ्तार,
    .4 महिलाओं का रेस्क्यू

wardha वर्धा, 11 जुलाई 2026
मानव तस्करी विरोधी इकाई (एएचटीयू) वर्धा ने देह व्यापार के खिलाफ अभियान चलाते हुए पवनार स्थित मंगलम लॉज पर छापा मारकर एक और सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है। कार्रवाई के दौरान लॉज के मैनेजर समेत दो आरोपियों को हिरासत में लिया गया, जबकि एक महिला को देह व्यापार के चंगुल से मुक्त कराया गया। यह कार्रवाई 10 जुलाई को की गई। उल्लेखनीय है कि बीते 15 दिनों में एएचटीयू की यह

पुलिस को गोपनीय सूचना मिली थी कि पवनार स्थित मंगलम लॉज में महिलाओं से देह व्यापार कराया जा रहा है। सूचना की पुष्टि के लिए पुलिस अधीक्षक सौरभ कुमार अग्रवाल के निर्देश पर एएचटीयू की टीम ने एक जाली ग्राहक भेजा। जानकारी सही पाए जाने के बाद पुलिस ने लॉज पर छापा मारा।

कार्रवाई के दौरान लॉज का मैनेजर मुरली पुंडलिकराव पुसतोडे (24), निवासी रत्नापुर (जिला चंद्रपुर) तथा उसका सहयोगी सुमीत सोदिया (26), निवासी महादेवपुरा, मौके पर मिले। तलाशी के दौरान एक महिला और जाली ग्राहक भी कमरे में पाए गए। पूछताछ में महिला ने बताया कि आरोपी मुरली ने उसे पैसों का लालच देकर लॉज पर बुलाया था।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 34,870 रुपये का माल** जब्त किया है। आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

15 दिनों में तीन ठिकानों पर कार्रवाई

एएचटीयू ने इससे पहले कारला रोड स्थित नखाते लेआउट तथा भामटीपुरा के पवन लॉज पर भी छापेमारी कर देह व्यापार के अड्डों का भंडाफोड़ किया था। इन तीनों मामलों में अब तक 7 आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज किए जा चुके हैं।

4 महिलाओं को कराया गया मुक्त

पुलिस की लगातार कार्रवाई के चलते अब तक 4 महिलाओं को देह व्यापार से मुक्त कराकर सुरक्षित स्थान पर भेजा गया है। तीनों मामलों में कुल 1.25 लाख रुपये से अधिक का माल जब्त किया गया है। एएचटीयू की इस कार्रवाई से जिले में अवैध देह व्यापार संचालकों में हड़कंप मच गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!