- न.प. अभियंता 2 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार
Wardha वर्धा , 3 जून 2026
वर्धा नगर परिषद में भ्रष्टाचार के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए निर्माण विभाग के अभियंता संदीप डोईजड को 2 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया है. यह कार्रवाई 2 जून की शाम की गई। आरोपी ने रिश्वत की रकम अपने कक्ष के प्रसाधनगृह में रखने लगाई और दरवाजे पर ताला लगा दिया था तभी एसीबी ने दबोच लिया ।
न.प. में एक कार्य के भुगतान संबंधी अनुमान (एस्टिमेट) तैयार करने के एवज में अभियंता संदीप डोईजड ने शिकायतकर्ता से रिश्वत की मांग की थी. शिकायत मिलने के बाद नागपुर एसीबी की टीम ने मामले का सत्यापन किया और योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाया.
गुरुवार शाम एसीबी अधिकारियों ने कार्रवाई करते हुए संदीप डाईजड को 2 लाख रुपये की रिश्वत स्वीकार करते समय रंगेहाथों पकड़ लिया. एसीबी की कार्रवाई के बाद आरोपी अभियंता के खिलाफ वर्धा शहर पुलिस थाने में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है. मामले की आगे की जांच भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो द्वारा की जा रही है.
