वर्धा का ब्लैक फ्राइडे रहा 22 मई….

  • एक ही दिन में 6 की माैत , 9 हुए घायल

wardha वर्धा, 22 मई
वर्धा जिले के लिए आज का शुक्रवार ब्लैक डे साबित हुआ. विभिन्न सड़क दुर्घटनाओं में आज 6 लोगों की माैत हुई है, साथ ही 9 घायल हैं. मृतकों में 4 महिला, 1 पुरुष, एक बालिका का समावेश है।


इस संबंध में विभिन्न स्तर से मिली जानकारी के अनुसार वर्धा जिले के हिंगणघाट में दुर्घटना में माता, पिता सहित एक बालिका की माैत हो गई। समुद्रपुर तहसील के कुर्ला निवासी गजानन वानखेड़े उनकी पत्नी पल्लवी और बेटी आरोही के साथ अपने घर वापस आ रहे थे । तब उन्हें अज्ञात वाहन ने राैंद दिया। जिससे तीनों माैत हो गई ।


दूसरी घटना पुलगांव शहर में हुई । यहां पर अमरावती जिले के यात्री वर्धा में अंतिम संस्कार में शामिल होने गए थे। लाैटते समय कैंप के मोड पर ट्रेलर क्रमांक क्रमांक एमएच 40 बीजी 9151 ने तवेरा को टक्कर मारी. इस दुर्घटना में अमरावती जिला निवासी दिनेश जानोस्कार (40), बेबी जानोस्कर (75), मनाेरमा जानोस्कार (40), निर्मला जानोस्कार (70) , माधुरी जानोस्कार (40), विठल जानोस्कार (45), घायल हो गए. नाचनगांव की वृद्धा आशा केचे (60) की माैत हो गई है ।


तिसरी घटना में आष्टी शहीद तहसील के दलपतपुर की रहनेवाली रुपाली म्हात्रे ने घर में फांसी लगा ली । रुपाली ने शुक्रवार की सुबह पति भास्कर म्हात्रे लिए भोजन का टिफीन बनाया और उनके घर से जाने के बाद फांसी लगा ली । पड़ोसियों ने रुपाली को फांसी लगी हालत में देखा.
चाैथी घटना में वर्धा के नागपुर रोड धुनीवाला मठ परिसर के प्रियदर्शनि काॅलेज के पास रहनेवाले मनोज तावड़े और पुत्री भक्ति कोटेश्वर गए थे । पैर फिसलने के कारण भक्ती पानी में डुब गई, जबकि पिता मनोज काे आसपास के लोगों ने बचा लिया।


वर्धा जिले ब्लैड फाइडे के दिन हुए विभिन्न दुर्घटनाओं के कारण जिले में शोक की लहर फैल गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!