पढ़ने लिखने की उम्र में घर से भागे शादी करने….

Nagpur नागपुर 21 मई
प्रेम रोग इतना सिर चढकर बोल रहा है कि अब नाबालिग प्रेमी युगल पढाई लिखाई की उम्र में घर से भागने के लिए उतावले हो रहे हैं. ऐसे ही एक 16 और 17 वर्ष उम्र के किशोर और किशाेरी को सेंट्रल रेलवे के फ्लाइंग स्क्वॉड पकड़ा. टिकट जांच अभियान के दाैरान यह पूरा वाकाय सामने आया है.

जानकारी के अनुसार, फ्लाइंग स्क्वॉड के मुख्य टिकट निरीक्षक श्री पी. के. डिंकर को कोच एस/2 में एक 17 वर्षीय लड़का और 16 वर्षीय लड़की बिना टिकट यात्रा करते हुए मिले। पूछताछ में दोनों ने बताया कि वे प्रयागराज (इलाहाबाद) स्थित अपने घर से भागकर बेंगलुरु जा रहे थे।

काउंसलिंग और विस्तृत पूछताछ के दौरान बच्चों ने खुलासा किया कि वे विवाह करने के उद्देश्य से घर छोड़कर निकले थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए श्री डिंकर ने तुरंत लड़के के जीजा से संपर्क किया। बातचीत में पता चला कि लड़की के परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है, जिसके आधार पर लड़के के पिता को पुलिस हिरासत में लिया गया है। वहीं लड़के के परिजन भी नागपुर पहुंचने के लिए रवाना हो चुके थे।

स्थिति की संवेदनशीलता को समझते हुए रेलवे अधिकारियों ने दोनों नाबालिगों को चाइल्ड हेल्पलाइन प्रतिनिधि की मौजूदगी में सुरक्षित रूप से सरकारी रेलवे पुलिस (जीआरपी), नागपुर के हवाले कर दिया, ताकि आगे की कानूनी प्रक्रिया और आवश्यक देखभाल सुनिश्चित की जा सके।

सेंट्रल रेलवे, नागपुर मंडल ने इस संवेदनशील मामले को मानवीय दृष्टिकोण और सतर्कता के साथ संभालने वाले कर्मचारियों की सराहना की है। रेलवे प्रशासन ने कहा कि यात्रियों, विशेषकर बच्चों की सुरक्षा उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!