- विदर्भ के अमरावती की घटना
- मृतकों में वर्धा जिले के लोग शामिल
- दुर्गा देवी की मूर्ति लाते समय हादसा
- ट्रक ने मारी टक्कर , इलाज जारी
Nagpur नागपुर,1 अक्टूबर 2026
महाराष्ट्र में आज सुबह काली खबर आई है। नवरात्रि के लिए दुर्गा देवी की मूर्ति लेकर वर्धा जा रहे 5 लोगों की घटना स्थल पर मौत हो गई। जबकि दो अन्य में अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया है।
यह दुर्घटना समृद्धि मार्ग, चैनल नंबर 97 (तलणी) — धामणगांव रेलवे (तहासिल) के समृद्धि मार्ग पर शुक्रवार तड़के को हादसा तब हुआ जब शेगाव से दुर्गादेवी की मूर्ति लेकर वर्धा जा बोलेरो पिकअप (MH-05-BH-5793) को CG-07-CG-8855 नंबर के ट्रक ने जोरदार टक्कर मारी। टक्कर के बाद पिकअप पलट गई और उसमें लगे ट्रॉली में सवार लगभग 20–23 लोग धराशायी हो गए।
प्रारम्भिक जानकारी के अनुसार घटनास्थल पर ही पांच लोगों की मौत हुई। उपचार के लिए अस्पताल ले जाते समय एक और घायल की मृत्यु होने के साथ मृतकों की संख्या छह हो गई। हादसे में दर्जनों लोग घायल हुए हैं, जिन्हें स्थानीय नागरिकों और पुलिस की मदद से वाहन से बाहर निकाला गया और तात्कालिक प्राथमिक उपचार के बाद धामणगांव रेलवे ग्रामीण रुग्णालय में भर्ती कराया गया।
गंभीर रूप से घायलों को आगे के इलाज के लिए सावंगी मेघे, सेवाग्राम के बडे़ अस्पताल में स्थानांतरित किया गया।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन और महसूल विभाग के अधिकारी घटनास्थल तथा ग्रामीण रुग्णालय पर पहुंच गए।
मौके का जायजा ग्रामीण पोलीस अधीक्षक निकेतन कदम, उपविभागीय पोलीस अधिकारी गिरीष ताबोड़े, दत्तापूर पोलिस ठाण्याचे गजानन म्हेत्रे, तळेगाव पोलिस ठाण्याचे किरण ओटे, मंगरुळ दस्तगीर पोलिस ठाण्याचे ठाणेदार संजय आत्राम, तहसीलदार अभय घोरपडे व अन्य उपविभागीय अधिकारी उपस्थित होकर लिया। हादसे के बाद ग्रामीण अस्पताल के बाहर लोगों की भारी भीड़ जमा रही।
प्रशासन ने कहा है कि मृत और घायलों की आधिकारिक संख्या तथा उनकी पहचान करवाई जा रही है। परिजनों को सूचित करने और आगे की कानूनी-पदवाही के लिए मामले की जांच मगरूळ दस्तगीर पुलिस कर रही है। फिलहाल दुर्घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है; पुलिस सीसीटीवी फुटेज, गवाहों के बयान और वाहन चालकों की जांच कर रही है।
हादसे ने क्षेत्र में शोक और चिंता की लहर फैला दी है।
स्थानीय प्रशासन ने तुरंत स्वास्थ्य और आपदा प्रबंध टीमों को घटनास्थल पर सक्रिय करने के निर्देश दिए हैं और घायलों के उपचार के लिए आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया है।
