EWS कैटगरी को मिलेगे 15 हजार

Wardha वर्धा 2 अप्रैल
Maharashtra Public Service Commission (एमपीएससी) की महाराष्ट्र ग्रुप-बी अराजपत्रित सेवा संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा 2025 उत्तीर्ण उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा की तैयारी हेतु Maharashtra Research, Upliftment and Training Prabodhini (AMRUT) (अमृत) के माध्यम से प्रोत्साहनात्मक आर्थिक सहायता देने की योजना शुरू की गई है।

इस योजना का लाभ राज्य के आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) के खुले वर्ग के तथा अमृत लक्षित समूह के उम्मीदवारों से लेने का आग्रह किया गया है।

योजना के तहत पात्र उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा की तैयारी के लिए 10,000 रुपये तथा साक्षात्कार (इंटरव्यू) की पूर्व तैयारी के लिए 5,000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी।

इस योजना में अमृत लक्षित समूह के अंतर्गत ब्राह्मण, कायस्थ, मारवाड़ी, कोमटी, पटेल, राजपूत, यलमार, अय्यंगार, राजपुरोहित, पाटीदार, वैश्य, नायर, नायडू, कम्मा, बंगाली, त्यागी, सेनगूनथर, गुजराती, ठाकुर, जाट, हिंदू, नेपाली, भूमिहार, लोहाणा और काणबी आदि समुदायों को शामिल किया गया है।

वर्ष 2025-26 में एमपीएससी ग्रुप-बी अराजपत्रित सेवा संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा 2025 उत्तीर्ण तथा इस योजना का लाभ लेने के इच्छुक उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

इच्छुक उम्मीदवार MAHA AMRUT Official Website पर जाकर 27 अप्रैल तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने से पहले वेबसाइट पर दी गई सभी निर्देशों का पालन करना आवश्यक है।

अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार अमृत के जिला कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं, ऐसी जानकारी अमृत के प्रबंध निदेशक द्वारा दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!