जिलाधिकारी ने कहा पेट्रोल पंपों पर….

wardha वर्धा,25 मार्च
खाड़ी देशों में चल रहे युद्ध के तनावपूर्ण माहौल के बीच जिले और वर्धा शहर में ईंधन की कमी की अफवाहें कुछ स्थानों पर फैल रही हैं। इसके कारण वाहनधारक पेट्रोल भरवाने के लिए पेट्रोल पंपों पर भीड़ करने लगे हैं।

जिलाधिकारी वान्मथी सी ने सभी वाहनधारकों से अपील की है कि जिले में पर्याप्त मात्रा में ईंधन उपलब्ध है, इसलिए पेट्रोल पंपों पर भीड़ न करें और अफवाहों पर विश्वास न करें।

जिले में सभी पेट्रोल पंपों पर अतिरिक्त मात्रा में ईंधन भंडार उपलब्ध है। वाहनधारकों से आग्रह है कि वे ईंधन जमा करने के लिए पेट्रोल पंपों पर भीड़ न लगाएं और किसी भी तरह की अफवाह पर भरोसा न करें।

जिले के सभी पेट्रोल पंपों के बिक्री अधिकारी और प्रतिनिधियों को प्रशासन की ओर से ईंधन आपूर्ति सुचारू बनाए रखने के लिए आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। पेट्रोल और डीजल का पर्याप्त भंडार मौजूद है और आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है।

किसी भी अफवाह पर भरोसा कर अनावश्यक ईंधन जमा करना या पंपों पर भीड़ करना उचित नहीं है। गलत अफवाहें फैलाने वाले पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

जिल्हाधिकारी ने बताया कि जिला प्रशासन और तेल कंपनियां मिलकर पेट्रोल और डीजल के भंडार को सुचारू और लगातार बनाए रखने के लिए प्रयासरत हैं। जिले में किसी भी प्रकार की किल्लत नहीं है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!