Wardha वर्धा, 28 सितंबर 2026
प्रभाताई राव विचारमंच ने किसानों की विविध न्यायोचित मांगों के समर्थन में सोमवार को देवली शहर में डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर प्रतिमा के पास धरना आयोजित किया।
आयोजक चारुलता राव टोकस ने कहा कि धरने में किसानों के फसलों के लिए उचित गारंटीड मूल्य, संपूर्ण कर्जमाफी, नुकसान भरपाई और लंबित पंचनामा तुरंत पूर्ण करने की मांग उठाई जाएगी।
संस्थापक अध्यक्ष चारुलता राव टोकस ने प्रेस प्रतिनिधियों से अपील की कि वे आंदोलन की रिपोर्टिंग के लिए प्रातः 11:00 बजे उपस्थित रहें। प्रभाताई राव विचारमंच ने बताया कि धरना शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित तरीके से किया जाएगा और स्थानीय प्रशासन को आवश्यक सुचना दे दी गई है।
किसान प्रतिनिधियों का कहना है कि हाल के वर्षों में फसलों की लागत और बाजार दरों में असंतुलन के कारण उनकी आय घटती जा रही है, इसलिए सतत समाधान व गारंटीड मूल्य की व्यवस्था बेहद आवश्यक है।
साथ ही उन्होंने कहा कि लंबित पंचनामों और कर्जमाफी के आदेशों को त्वरित रूप से लागू करने से अनेक परिवारों को राहत मिलेगी।
स्थानीय नागरिक और किसान नेता धरने में शामिल होकर अपनी उपस्थति दर्ज कराएंगे।
किसी भी बदलाव या अतिरिक्त जानकारी के लिए आयोजक चारुलता राव टोकस से संपर्क करने का अनुरोध किया गया है।
