Nagpur नागपुर, 27सितम्बर 2026
यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) की ओर से 5 दिवसीय कार्य सप्ताह लागू करने की मांग को लेकर 28 सितंबर को देशव्यापी 3 दिवसीय हड़ताल के तहत वर्धा में बाइक रैली एवं विरोध प्रदर्शन का आयोजन किया गया है. जिले के सभी बैंक अधिकारी और कर्मचारियों से इसमें बड़ी संख्या में शामिल होने का आह्वान किया गया है. बैंक संगठन के पदाधिकारी
बैंक अधिकारी और कर्मचारी सोमवार 28 सितंबर को सुबह 10 बजे बैंक ऑफ इंडिया (BOI) के वर्धा में झोनल कार्यालय में एकत्रित होंगे. इसके बाद बाइक रैली निकाली जाएगी. रैली BOI जोनल ऑफिस से शुरू होकर आर्वी नाका, छत्रपति शिवाजी महाराज चौक, बजाज चौक, रेलवे स्टेशन होते हुए भारतीय स्टेट बैंक (SBI) की मगनवाड़ी शाखा पहुंचेगी.
SBI मगनवाड़ी शाखा परिसर में विरोध प्रदर्शन एवं रैली का समापन किया जाएगा. UFBU की ओर से बैंकिंग क्षेत्र में 5 दिवसीय कार्य सप्ताह लागू करने की मांग प्रमुखता से उठाई जा रही है. संगठन ने बैंक अधिकारियों और कर्मचारियों से एकजुट होकर आंदोलन में सहभागी होने की अपील की है.
संगठन की ओर से कहा गया है कि कर्मचारियों की एकता ही उनकी ताकत है. इसलिए सभी अधिकारी और कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहकर अपनी एकजुटता प्रदर्शित करें और 5 दिवसीय कार्य सप्ताह की मांग को बुलंद करें.
