उन चोरियों के मामले में सावजी नगर, आर्वी नाका के …
wardha वर्धा, 25 मार्च
सेलू में हुई चोरियों के मामले में पुलिस ने पिपरी मेघे के सावजी नगर, आर्वी नाका चाैक के 6 कुख्यात बदमाशों को पुलिस ने दबोचा है। इनमें महिलाएं भी शामिल है.
सेलू पुलिस स्टेशन में रेहकी निवासी अक्षय सुरेश झाडे (30) तथा पवनार में रहनेवाले घनश्याम मानिकराव बोरकर (54) की शिकायत थी कि रेहकी और गोदापुर क्षेत्र स्थित खेतों में बने बाड़े और फार्म हाउस का रात के समय अज्ञात चोरों ने ताला तोड़कर अंदर रखे कृषि उपयोगी सामान चोरी कर लिए।
इन मामलों की जांच के दौरान अपराध शाखा, वर्धा ने गुप्त सूचना, तकनीकी जांच और पुराने रिकॉर्ड के आधार पर संदेहियों की पड़ताल की। जांच में यह सामने आया कि आर्वी नाका, वर्धा स्थित वडर झोपड़पट्टी की निवासी महिला आरोपी 1) सुनीता सुनील लष्कर (32), 2) अंजली गोविंद चव्हाण (31), 3) निशा रामा मुले (22), 4) पूजा शंकर दांडेकर (28, निवासी सावजी नगर, पिपरी मेघे) तथा 5) शंकर प्रभुजी दांडेकर (29, निवासी सावजी नगर, पिपरी मेघे) इस चोरी में शामिल हैं।
पुलिस ने सभी आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उन्होंने अपराध स्वीकार किया। आरोपियों ने बताया कि चोरी का सामान आरोपी आकाश बालाजी वाकेकर (32, निवासी बोरगांव मेघे) के ऑटो रिक्शा से कबाड़ व्यापारी आरोपी 7) शेख नवी शेख मेहबूब (52, निवासी साई नगर, म्हसाला, वर्धा) को बेच दिया गया।
पुलिस ने दोनों मामलों में चोरी किया गया कृषि सामान जैसे लोहे के औजार, स्प्रिंकलर के नोजल, लोहे की रिंग, पत्ते (विले) तथा एक काले रंग की हीरो कंपनी की मोपेड और एक ऑटो रिक्शा सहित 1,50,950 रुपये का माल जब्त किया है। दोनों मामलों का सफलतापूर्वक खुलासा कर लिया गया है और आगे की जांच के लिए आरोपियों को सेतु पुलिस स्टेशन के हवाले कर दिया गया है।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सौरभकुमार अग्रवाल और अपर पुलिस अधीक्षक सदाशिव वाघमारे के मार्गदर्शन में, पुलिस निरीक्षक विनोद चौधरी के नेतृत्व में स्थानीय अपराध शाखा, वर्धा की टीम द्वारा की गई।
