Wardha वर्धा, 10 मार्च
हिंगणघाट ग्रामीण क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने की बड़ी मांग को अब रफ्तार मिल गई है। ग्रामीण पुलिस स्टेशन की स्थापना के लिए दो-तीन साल से जी-जान लगाने वाले विधायक समीरभाऊ कुणावार के प्रयासों को मिली सकारात्मक प्रतिक्रिया ने सबको उत्साहित कर दिया है। 10 मार्च को राज्य के गृह राज्यमंत्री व वर्धा जिले के पालकमंत्री पंकज भोयर के कक्ष में अहम बैठक हुई। गृह विभाग के मुख्य सचिव, वरिष्ठ अधिकारी, विशेष पुलिस महानिरीक्षक सुवेज हक और वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से पुलिस अधीक्षक सौरभ अग्रवाल भी शामिल रहे। प्रस्ताव पर विस्तृत चर्चा हुई, प्रशासकीय त्रुटियां सुधारने के सुझाव मिले। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के समक्ष जल्द सुधारित प्रस्ताव भेजा जाएगा—ऐसा आश्वासन दिया गया!146 पुलिसकर्मी, मजबूत सुविधाएंप्रस्ताव में 146 पुलिसकर्मियों का मनुष्यबल, प्रशासनिक यंत्रणा और आधारभूत सुविधाओं का प्रावधान है। हिंगणघाट तहसील की बढ़ती जनसंख्या व ग्रामीण सुरक्षा के लिए यह स्टेशन मील का पत्थर साबित होगा। कुणावार का सतत संघर्ष सफलनागरिक सुरक्षा, अपराध नियंत्रण व पुलिस सेवा को गांव-गांव पहुंचाने के मकसद से विधायक कुणावार ने विधान भवन में ध्यानाकर्षण सूचनाओं से सरकार का ध्यान खींचा।
