झोपड़पटटी में जाकर बेच रहा था गांजा

wardha वर्धा, 8 फरवरी
स्थानीय अपराध शाखा के दल ने पेट्रोलिंग के दाैरान महात्मा फुले वार्ड, हिंगणघाट निवासी प्रमोद सांडेकर को गांजे के साथ गिरफ्तार किया है.
प्राप्त सूचना के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि प्रमोद सांडेकर गांजा बेचता है. वह अपनी मोटरसाइकिल क्रमांक MH-31/BQ-3075 से झोपड़पटटी के तरफ गांजा बेच रहा है. मिली हुई जानकारी के आधार पर पुलिस ने घटनास्थल पर जाकर पकड़ लिया. आरोपी के पास से गांजा,
एक मोबाइल फोन सहित कुल ₹88,100/- का मुद्देमाल जप्त किया गया है ।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सौरभ कुमार अग्रवाल एवं अपर पुलिस अधीक्षक सदाशिव वाघमारे के मार्गदर्शन में, स्थानीय अपराध शाखा पुलिस निरीक्षक विनोद चौधरी, पुलिस उपनिरीक्षक सलाम कुरेशी, पुलिस आरक्षक अरविंद येनुरकर, रोशन निंबोलकर, रवि पुरोहित तथा स्थानीय अपराध शाखा वर्धा के अन्य स्टाफ द्वारा की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!