पुलगांव में मम्मीजी बुगी वुगी नृत्य प्रतियोगिता

  • जागृति महिला मंडल का उपक्रम
  • महिलाओ ने लिया बढ़चढकर हिस्सा

वर्धा पुलगांव, 7 फरवरी
जागृति महिला मंडल पुलगांव द्वारा आयोजित तथा वैष्णव ज्वेलर्स पुलगांव द्वारा प्रायोजित ‘मम्मीजी बुगी वुगी’ महिलाओं नृत्य प्रतियोगिता मकर संक्रांति के अवसर पर सादर संपन्न हुई।

मंच पर नगर अध्यक्ष कविता ब्राह्मणकर, कार्यक्रम के सीअध्यक्ष संदीप ढोमणे, मंडल अध्यक्ष राखी लुंकड़, मार्गदर्शिका मंगला राठी व सुजाता झांझरी, परीक्षक पुसद की मुस्कान नुरली व यवतमाल की कविता निशाने विराजमान थे।

कविता ब्राह्मणकर ने कार्यक्रम की सफलता की शुभकामनाएं दीं। अध्यक्ष संदीप ढोमणे ने संबोधन में कहा, “समाज कार्य सर्वोपरि है। इससे आत्मिक शांति मिलती है। सामाजिक जिम्मेदारी निभाते हुए दान-पुण्य में हमेशा आगे रहें।”

स्पर्धा के परिणाम:

  • ग्रुप ए (40 वर्ष से ऊपर):
  1. प्रथम: सुप्रिया काळे
  2. द्वितीय: वैशाली अंबादे
  3. तृतीय: संगीता पासड
    प्रोत्साहन: वैजयंती ठमके, शिप्रा पवार
  • ग्रुप बी (40 वर्ष से कम):
  1. प्रथम: सपना श्रीरामे
  2. द्वितीय: वशू टुटेजा
  3. तृतीय: पूजा पासड
    प्रोत्साहन: सुनंदा समुदे, मोना मदान

मंडल का आह्वान वाचन: कंचन खुराना; मन संचालन: कोमल बजाज, प्रभा मिश्रा; आभार: सीमा चौबे।

कार्यक्रम की सफलता में जागृति महिला मंडल की सभी सदस्यों ने आर्थिक व शारीरिक मेहनत की। नलिनी ढोबळे, शोभा सतिजा, रश्मि पाटनी, पूर्णिमा पाटनी, शकुन मोकाटी, प्रेमा पनपालिया, प्रतिभा घालनी, मीना शहागडकर, मंजू सोनी, रोशनी बत्रा, गीता पनपालिया, रीत चौधरी, दीपा डिंग, रूपाली ढोबळे, मनीषा बतरा, अलका बदनोरे, भारती सुखीजा, राखी खुराना आदि ने भरपूर सहयोग दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!