सड़क किनारे इंतज़ार कर रही थी मौत

  • सुबह की शांति को चीरती भयानक दुर्घटना!
  • दर्दनाक हादसा बेला के पास हुआ
  • मामी से मिलकर लौट रहा था

wardha वर्धा,7 फरवरी
वर्धा-हिंगणघाट मार्ग पर बेला के गिमा कॉटन सीड बायोटेक्नॉलॉजी के ठीक सामने सड़क पर खड़े ट्रक से बाइक की टक्कर में 24 वर्षीय युवक प्रथमेश मुजबैले की मौत हो गई। शनिवार सुबह साढ़े छह बजे घटी इस वारदात ने इलाके को सन्नाटे में डुबो दिया है।
माइक्रो फाइनांस में फील्ड ऑफिसर प्रथमेश शुक्रवार को काम निपटा वर्धा me रहने वाली मामी के पास गए थे। शनिवार सुबह एमएच-49 बीजी 9941 नंबर की बाइक पर हिंगणघाट लौटते वक्त मौत ने उनका पीछा किया।

ट्रक का ‘डेथ ट्रैप’ बना कारण
भाऊ बाबा ट्रांसपोर्ट (गढ़चांदूर) का एमएच-39 बीजेड 8174 नंबर का 18 चक्का ट्रक देवली से माल डिलीवर कर लौटते हुए माल लोड के इंतजार में सड़क पर खड़ा था। पीछे से तेज बाइक सीधे ट्रक से जा भिड़ी। सिर पर गंभीर चोट लगने से प्रथमेश की सांसें थम गईं।

हिंगणघाट उपजिल्हा अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित किया। शवविच्छेदन के बाद परिजनों को सौंपा गया। पुलिस ने ट्रक चालक इस्माईल सलाम शेख (32) को गिरफ्तार किया। जांच में जमादार प्रवीण बावणे, सिपाही गणेश आत्राम व संतोष गीते जुड़े।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!