स्टेशन पर की एक साइकिल ने पहुंचाया जेल

Nagpur नागपुर, 7 फरवरी
ऑपरेशन यात्री सुरक्षा के अंतर्गत रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) पोस्ट, नागपुर ने अपराध की रोकथाम एवं रेलवे संपत्ति की सुरक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की है। दिनांक 02.02.2026 को अपराध रोकथाम ड्यूटी के दौरान, क्राइम प्रिवेंशन एंड डिटेक्शन स्क्वॉड (CPDS) टीम तथा क्राइम इंटेलिजेंस ब्रांच (CIB), नागपुर द्वारा नियमित गश्त के समय डी केबिन क्षेत्र में एक व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में घूमता हुआ पाया गया।

संदिग्ध व्यक्ति को रोककर पूछताछ की गई, परंतु वह कोई संतोषजनक उत्तर नहीं दे सका, जिसके फलस्वरूप उसे हिरासत में लेकर आगे की पूछताछ हेतु आरपीएफ पोस्ट, नागपुर लाया गया।

पूछताछ के दौरान उक्त व्यक्ति से प्लेटफॉर्म संख्या 01 स्थित पार्सल कार्यालय से एक इलेक्ट्रिक साइकिल (हीरो इलेक्ट्रा) की चोरी के संबंध में पूछताछ की गई। संबंधित घटना के सीसीटीवी फुटेज की जांच करने पर हिरासत में लिए गए व्यक्ति की संलिप्तता की पुष्टि हुई। गहन पूछताछ के दौरान उक्त व्यक्ति ने यह स्वीकार किया कि उसने लावारिस अवस्था में खड़ी इलेक्ट्रिक साइकिल को देखकर प्रलोभनवश चोरी की थी। उसने यह भी बताया कि चोरी की गई साइकिल को नागपुर रेलवे स्टेशन के पास पार्किंग क्षेत्र में छिपाकर रखा गया है।

इस सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरपीएफ टीम द्वारा पार्किंग क्षेत्र से चोरी की गई इलेक्ट्रिक साइकिल बरामद कर आरपीएफ थाना, नागपुर लाया गया। उक्त व्यक्ति ने स्वेच्छा से अपराध में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। चिकित्सीय परीक्षण के उपरांत, राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी), नागपुर से समन्वय स्थापित किया गया तथा आरोपी व्यक्ति को बरामद चोरी की संपत्ति सहित आगे की कानूनी कार्रवाई एवं जांच हेतु जीआरपी नागपुर के सुपुर्द कर दिया गया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!