wardha वर्धा, 6 फरवरी
सावंगी मेघे पुलिस ने कुख्यात अपराधी दिलेरसिंग (हडडी) नेपालसिंग बावरी (25) को तड़ीपार किया है. पुलिस अधीक्षक साैरभ कुमार अग्रवाल ने कुख्यात आपराधिक छवी वाले दिलेरसिंग को तड़ीपार करने का प्रस्ताव उपविभागीय दंडाधिकारी के पास भेजा था. जिसे दंडाधिकारी ने मान्यता देते हुए मुंबई पुलिस अधीनियम 1951 की धारा 56 (1) (अ) के तहत जिले से 6 महीने के लिए तड़ीपार करने का आदेश जारी किया है. आरोपी को कलमेश्वर में ले जाकर छोड़ा गया है. साथ ही उसे दंडाधिकारी का आदेश भी तामिल किया है.
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक साैरभ कुमार अग्रवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सदाशिव वाघमारे के मार्गदर्शन में सावंगी मेघे के पुलिस निरीक्षक पंकज वाघोडे, पीएसआई नबी शेख, हवलादार संजय पंचभाई, अनिल वैद्य, सचिन घेवंदे, सरोज पाली, हर्षवर्धन मून, निखिल फुटाने, अमोल जाधव, दुर्गा ठग ने की है
