लाड़ली बहन की किश्त पाने के लिए ……

wardha वर्धा, 6 फरवरी
मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिण योजना के अंतर्गत ई-केवाईसी करते समय गलत विकल्प चुने जाने के कारण कई महिलाओं का लाभ बंद हो गया था। ऐसी महिलाओं को अब ई-केवाईसी में सुधार करने का अवसर 31 मार्च तक उपलब्ध कराया गया है।

मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिण योजना के अंतर्गत पात्र लाभार्थी महिलाओं का 31 दिसंबर तक ई-केवाईसी के माध्यम से आधार प्रमाणीकरण किया गया था। लेकिन यह प्रक्रिया पूरी करते समय लाभार्थी के परिवार का कोई सदस्य नियमित, स्थायी या संविदा कर्मचारी के रूप में किसी सरकारी विभाग, उपक्रम, मंडल, भारत सरकार या राज्य सरकार की स्थानीय संस्था में कार्यरत है या सेवानिवृत्ति के बाद पेंशन प्राप्त कर रहा है अथवा नहीं—इस संबंध में विकल्प चुनते समय कई महिलाओं द्वारा गलती से गलत विकल्प चुन लिया गया था, ऐसा सामने आया है।

इस कारण योजना की पात्रता शर्तों के अनुसार संबंधित लाभार्थी महिलाओं की गहन जांच कर उनकी पात्रता अथवा अपात्रता की प्रत्यक्ष पुष्टि करने के निर्देश शासन स्तर से 20 जनवरी के पत्र के माध्यम से जिलाधिकारियों को दिए गए थे। हालांकि, इन लाभार्थियों की शीघ्र जांच के लिए ऑनलाइन ई-केवाईसी में पुनः सुधार का अवसर दिया जाए, ऐसी मांग योजना की लाभार्थी महिलाओं एवं क्षेत्रीय कार्यालयों की ओर से की जा रही थी। इसी के अनुरूप अब ऑनलाइन ई-केवाईसी में एक बार फिर सुधार करने का अवसर प्रदान किया गया है।

इसके अनुसार, ई-केवाईसी करते समय लाभार्थी के परिवार का कोई सदस्य नियमित, स्थायी या संविदा कर्मचारी के रूप में किसी सरकारी विभाग, उपक्रम, मंडल, भारत सरकार या राज्य सरकार की स्थानीय संस्था में कार्यरत नहीं है या सेवानिवृत्ति के बाद पेंशन ले रहा है अथवा नहीं—इस संबंध में नजरचूक से गलत विकल्प चुनने वाली लाभार्थी महिलाओं के लिए ही ऑनलाइन ई-केवाईसी में पुनः सुधार का अवसर 31 मार्च तक उपलब्ध कराया गया है। इसके लिए योजना के पोर्टल में आवश्यक संशोधन कर दिया गया है।

जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी ने यह भी स्पष्ट किया है कि इसके बाद किसी भी परिस्थिति में ई-केवाईसी में सुधार का अवसर उपलब्ध नहीं कराया जाएगा, इसकी सभी लाभार्थियों को विशेष रूप से नोंद लेनी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!