wardha वर्धा, 1 फरवरी
देवली में अवैध शराब बिक्री पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो ठिकानों पर छापे में पांच आरोपी गिरफ्तार पुलिस ने अवैध शराब बिक्री के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए शहर के दो अलग-अलग ठिकानों पर छापा मारकर पांच आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
इस दौरान पुलिस ने करीब 60 हजार रुपये का मुद्देमाल जब्त किया है।पुलिस को 31 फरवरी 2026 को गोपनीय सूचना मिली थी कि देवली के पुलगांव चौक स्थित डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर कॉम्प्लेक्स के पास खुशाल रामरावजी कमुरे, निवासी देवली और निशांत किरण भगत अवैध रूप से शराब बिक्री का अड्डा चला रहे हैं।
सूचना के आधार पर प्रभारी अधिकारी सहायक पुलिस निरीक्षक संदीप कापड़े के मार्गदर्शन में पुलिस उपनिरीक्षक शिवराज जाधव, पुलिस उपनिरीक्षक कल्पेश मगरे, पुलिस सिपाही मनीष कांबले तथा पुलिस हवलदार नितिन तोडासे की टीम ने मौके पर छापा मारा।छापे के दौरान आरोपियों के पास से ओशी ब्लू कंपनी की अंग्रेजी शराब (कीमत ₹4,800), देशी गोवा संत्रा कंपनी की शराब (कीमत ₹2,700), शराब बिक्री के लिए उपयोग में लाई जा रही टेबल-कुर्सियां (कीमत ₹7,500), ₹3,000 नकद राशि तथा दो मोबाइल फोन (कीमत ₹20,000) सहित कुल ₹41,000 का मुद्देमाल जब्त किया गया।
इसके अलावा देवली शहर के एमआईडीसी गेट के पास स्थित एक पान टपरी पर भी पुलिस ने कार्रवाई की। यहां भीमा म्हैसकर, अनंता आत्राम और दिनेश नागोसे के खिलाफ छापा मारकर शराब, शराब बिक्री का साहित्य और मोबाइल फोन सहित करीब ₹19,000 का माल जब्त किया गया।इस प्रकार दोनों कार्रवाइयों में कुल ₹60,000 का मुद्देमाल जब्त किया गया है। पुलिस ने सभी पांचों आरोपियों के खिलाफ शराबबंदी कानून के तहत देवली पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया है।
यह कार्रवाई माननीय पुलिस अधीक्षक सौरभ अग्रवाल, अपर पुलिस अधीक्षक सदाशिव वाघमारे तथा उपविभागीय पुलिस अधिकारी वंदना कारखेले (पुलगांव) के मार्गदर्शन में की गई। देवली पुलिस स्टेशन के प्रभारी थाना अधिकारी संदीप कापड़े के निर्देशानुसार पुलिस टीम ने यह सफल कार्रवाई अंजाम दी।.
