नींद की झपकी ने ली मां बेटे की जान

Wardha वर्धा 1 जनवरी
ठाणे से नागपुर की ओर जा रही एक तेज रफ्तार कार चालक को नींद की झपकी आने के कारण आगे चल रहे कंटेनर से जा टकराई। यह हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए। इस दुर्घटना में मां और बेटे की मौके पर ही मौत हो गई।

यह घटना 1 फरवरी की सुबह करीब 6.20 बजे समृद्धि महामार्ग पर सेलू पुलिस थाना क्षेत्र अंतर्गत नागपुर कॉरिडोर के चेनज क्रमांक 39/900 के पास हुई।

मृतकों की पहचान विवेकानंद हनुमंत कणबर्गी (56) और आशालता हनुमंत कणबर्गी (84), दोनों निवासी रामनगर, नागपुर के रूप में हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार विवेकानंद कणबर्गी अपनी मां आशालता कणबर्गी के साथ एमएच-05-एएस-7612 क्रमांक की कार से ठाणे से नागपुर की ओर समृद्धि महामार्ग से यात्रा कर रहे थे।

जब उनकी कार नागपुर कॉरिडोर के चेनज क्रमांक 39/900 के पास पहुंची, तभी चालक को नींद की झपकी आ गई। इसी दौरान कार मध्य लेन में आगे चल रहे

एमएच-46-सीएल-1556 क्रमांक के कंटेनर से पीछे से जा टकराई। हादसे में आशालता कणबर्गी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चला रहे उनके बेटे विवेकानंद कणबर्गी गंभीर रूप से घायल हो गए।

दुर्घटना की सूचना मिलते ही महामार्ग बचाव पथक मौके पर पहुंचा और घायल को एंबुलेंस की मदद से सावंगी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही विवेकानंद कणबर्गी ने दम तोड़ दिया। इस मामले में सेलू पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

दुर्घटना की जानकारी मिलते ही महामार्ग पुलिस सहायता केंद्र के पुलिस उपनिरीक्षक दिलीप थाटे, चंद्रकांत जीवतोडे, सतीश नैताम, भूषण टोंग, विकास काकडे और उद्धव डोंबाळे तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे और राहत कार्य किया। दुर्घटनाग्रस्त वाहन को क्रेन की सहायता से सुरक्षित स्थान पर हटाया गया।

हादसे के कारण कुछ समय के लिए महामार्ग पर यातायात प्रभावित हुआ, लेकिन वाहन हटाए जाने के बाद यातायात को सुचारु कर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!