बिहार के व्यक्ति ने थमाया 3 लाख का फर्जी डीडी

Wardha वर्धा, 28 जनवरी
लाखों की ठगी के मामले में न्यायालय के आदेश पर वर्धा में बिहार के व्यक्ति पर मामला दर्ज किया है. गोंडप्लाट निवासी सुरेंद्र नगराले की कोचिंग क्लास हैं। उसको डीजिटल बोर्ड और अन्य इलेट्राॅनिक्स सामान की जरूरत थी. सुरेन्द्र को पता चला कि भोपाल की शूल टेक इलेक्ट्रानिक्स लि. के संचालक अंशुल गुप्ता कम कीमत में इलेट्राॅनिक्स सामान की बिक्री करते हैं. अंशुल और सुरेंद्र के बीच परिचय नहीं था. लेकिन सुरेंद्र के दोस्त दीपक भूतड़ा का परिचय अंशुल गुप्ता के साथ था. इसलिए दीपक भूतड़ा के माध्यम से अंशुल गुप्ता से संपर्क किया गया. सुरेंद्र और अंशुल के बीच 3 लाख के उपकरण खरीदी की बात हुई. सुरेंद्र ने उपकरण खरीदी के लिए दीपक भूतड़ा के हाथों एयू बैंक में अंशुल गुप्ता के बैंक के खाते में 3 लाख रुपए 8 जनवरी 2021 को जमा कराए थे. अंशुल ने 30 जनवरी 2021 को सुरेंद्र को फोन करके बताया कि मांग के अनुसार इलेक्ट्रिक सामग्री उपलब्ध कराने में वह असमर्थ है. यह साैदा करने से पहले सुरेंद्र ने सुरक्षा के ताैर पर अंशुल गुप्ता से 3 लाख का डीडी मांग लिया था. साैदा रद्द होने पर राशि वापस लेने के लिए सुरेंद्र ने अंशुल गुप्ता का डीडी बैंक में जमा कराया. तब पता चला कि अंशुल गुप्ता का डीडी फेक है. धोखाधड़ी का अहसास होने पर सुरेंद्र ने न्यायालय में गुहार लगाई. न्यायालयीन प्रक्रिया के बाद प्रथम श्रेणी न्यायालय ने 30 दिसंबर 2025 को बिहार निवासी अंशुल गुप्ता पर केस दर्ज करने का आदेश दिया. न्यायालयीन आदेश के बाद पुलिस ने 25 जनवरी 2026 को केस दर्ज किया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!