वर्धा में वर्धिनी को मदद करेगा पूर्ति समूह

Wardha वर्धा, 25 जनवरी
वर्धा में पूर्ति उद्योग समूह पूर्ती बाजार के माध्यम से उमेद द्वारा निर्मित वस्तुओं की बिक्री करने में मदद करेगा। जल्द ही पूर्ति ऐप के माध्यम से भी उमेद की वस्तुओं की बिक्री की जा सकेगी। यह जानकारी पूर्ती बाजार अध्यक्ष श्री. बोरटकर ने दी।

बोरटकर वर्धा के स्वावलंबी विद्यालय के मैदान पर जिला स्तरीय कृषि, पशु संवर्धन एवं वर्धिनी महोत्सव का उद्घाटन समारोह में बोल रहे थे। उदघाटन पालक मंत्री डॉ. पंकज भोयर** ने किया।
भोयर ने कहा की ऑर्गैनिक फसलों की बाजार में भारी मांग है। ऑर्गैनिक उत्पादों को उचित और स्थायी बाजार उपलब्ध कराने के लिए जल्द ही वर्धा शहर में ऑर्गैनिक फार्मर मार्केट की संकल्पना लागू की जाएगी। यह बाजार ऑर्गैनिक किसानों के लिए उपलब्ध कराया जाएगा, ऐसा पालक मंत्री डॉ. पंकज भोयर ने कहा।

इस अवसर पर वे बोल रहे थे। कार्यक्रम में जिल्हाधिकारी वान्मथी सी, मुख्य कार्यकारी अधिकारी पराग सोमण, पूर्ति बाजार अध्यक्ष रविंद्र बोरटकर, प्रकल्प संचालक वैशाली रसाल, प्रकल्प संचालक डॉ. नलीनी भोयर, जिला अधीक्षक कृषि अधिकारी अरविंद उपरीकर, पशु संवर्धन उपायुक्त डॉ. जगदीश बुकतारे, उपमुख्य कार्यकारी अधिकारी अमोल भोसले*, और उद्यमी शोभा गायधने प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

कार्यक्रम का प्रास्ताविक डॉ. नलीनी भोयर** ने किया, संचालन पल्लवी पुरोहित ने किया, और उपस्थित लोगों के आभार डॉ. जगदीश बुकतारे ने मान्यवरों को प्रस्तुत किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!