गांजा बेतचे हुए पकड़ा गया नाबालिग


wardha वर्धा, 23 जनवरी
गांजा मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले अपराधियों पर स्थानीय अपराध शाखा की ताबड़तोड़ कार्रवाई की। इस मामले में पुलिस ने एक नाबालिग सहित एक आदमी पर मामला दर्ज किया है।


22 जनवरी 2026 को स्थानीय अपराध शाखा, वर्धा की टीम ने पुलिस स्टेशन समुद्रपुर क्षेत्र अंतर्गत मौजा जाम, वार्ड क्रमांक 3 स्थित सचिन भगवानजी सहारे के निवास पर छापा मारा। छापे के दौरान आरोपी सचिन सहारे तथा उसका एक नाबालिग साथी गांजा बेचते हुए रंगे हाथों पकड़े गए।

आरोपियों के कब्जे से 1 किलो 27 ग्राम गांजा (मादक पदार्थ), एक सुजुकी एक्सेस 125 मोपेड क्रमांक एम.एच. 34 बी.डब्ल्यू. 9547 तथा दो मोबाइल फोन सहित कुल 1,55,540 रुपये मूल्य का मुद्देमाल जब्त किया गया। आरोपी, उसके नाबालिग साथी तथा गांजा आपूर्ति करने वाले अन्य आरोपियों के विरुद्ध पुलिस स्टेशन समुद्रपुर में एन.डी.पी.एस. अधिनियम के अंतर्गत अपराध दर्ज किया गया है।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सौरभ कुमार अग्रवाल एवं अपर पुलिस अधीक्षक सदाशिव वाघमारे के निर्देशानुसार स्थानीय अपराध शाखा, पुलिस निरीक्षक विनोद चौधरी के मार्गदर्शन में की गई। इस कार्रवाई में पुलिस उपनिरीक्षक सलाम कुरेशी, पुलिस आरक्षक अरविंद येनुरकर, रोशन निंबोलकर, रवि पुरोहित, सागर भोसले तथा अभिषेक नाईक (सभी स्थानीय अपराध शाखा, वर्धा) शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!