Wardha वर्धा, 22 जनवरी
50 लाख कीमत वाले ट्रक की चोरी के बाद वर्धा पुलिस ने 300 सीसीटीवी फुटेज खंगाले, 30 टोल नाकों की तफ्तीश की और आखिरकार मध्यप्रदेश से वाहन बरामद कर लिया। आरोपी को भनक लगते ही फरार हो गया, लेकिन पुलिस की तलाश जारी है।मांडगांव के किशोर उरकुडे का ट्रक (नंबर: MH-32-AJ-6366) 13 जनवरी को पिपरी मेघे से चोरी हो गया था। शुरू में कोई पुख्ता सुराग न होने पर पुलिस ने विशेष जांच टीम गठित की। 9 दिनों तक महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, गुजरात और राजस्थान के टोल प्लाजा व सीसीटीवी की बारीकी से छानबीन की गई।ट्रक मध्यप्रदेश के अलीयापुर में मिला, लेकिन आरोपी वहां से भाग निकला। जांच में सहायक पुलिस निरीक्षक अंबादास टोपले, आलीम शेख, पीएसआई दिनेश कांबले, गजानन मस्के, प्रशाद शिंदे, नरेंद्र पाराशर, योगेश चन्ने, राहुल भोयर, रुपेश उगेमुगे, सचिन पवार और साइबर सेल के गोविंदराव मुंडे ने अहम भूमिका निभाई।पुलिस अधीक्षक सौरभ अग्रवाल, अपराध शाखा के पीआई विनोद चौधरी व अजय भूसारी के मार्गदर्शन में टीम ने कमाल दिखाया। आरोपी को जल्द दबोचने का भरोसा है।
