wardha वर्धा ,21 जनवरी
शहर से सटे जुनापानी चौक स्थित बस स्टॉप के पास एक नवजात शिशु (स्त्री लिंग ) को फेंककर उसकी मां फरार हो गई। इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना बुधवार 21 तारीख को दोपहर के समय सामने आई।
बुधवार दोपहर बस स्टॉप के पास शिशु के रोने की आवाज सुनाई दी। इस पर रोहित शंकर येटे और उसके साथी अभिषेक ने मौके पर जाकर देखा तो सड़क किनारे एक नवजात (स्त्री लिंग ) शिशु पड़ा हुआ मिला। उन्होंने तत्काल इसकी सूचना डायल 112 पर दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शिशु को उपचार के लिए जिला सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया। आगे की जांच रामनगर पुलिस कर रही है।
