रहाटी व ढगा जंगल से भी होगी अब जंगल सफारी

  • बोर टाइगर प्रोजेक्ट जाना वर्धा के लिए आसान
  • दो नए गेट का पाल अब क मंत्री के हाथों शुभारंभ

wardha वर्धा 18 जनवरी
बोर टाइगर प्रोजेक्ट से पर्यटकों को बेहतर पर्यटन अवसर मिलेंगे। जैव-विविधता के संरक्षण के साथ-साथ स्थानीय व्यवसाय को भी बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय नागरिकों के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। यह प्रतिपादन पालकमंत्री डॉ. पंकज भोयर ने किया।

बोर टाइगर प्रोजेक्ट के रहाटी और ढगा सफारी गेट का उद्घाटन पालकमंत्री डा. पंकज भोयर के हाथों किया गया। कार्यक्रम में सांसद अमर काले, विधायक सुमित वानखेडे, प्रधान मुख्य वनसंरक्षक (वन्यजीव) श्रीनिवास रेड्डी, उपवनसंरक्षक हरवीर सिंह, पेंच टाइगर प्रोजेक्ट के क्षेत्र संचालक अक्षय गजभिये, बोर टाइगर प्रोजेक्ट के उपसंचालक मंगेश ठेंगडी, बफर क्षेत्र के सहायक वनसंरक्षक दत्तात्रय लोंढे, संजय गाते, सुधीर दिवे सहित अन्य गणमान्य उपस्थित थे।

पालकमंत्री डॉ. पंकज भोयर ने कहा कि जिस प्रकार नवरगांव गांव का पुनर्वसन किया गया था, उसी तर्ज पर बफर क्षेत्र में आने वाले मेठिरजी, उमरविहिरी, येणीदोडका, मरकसूर और गरमसूर गांवों का भी पुनर्वसन किया जाएगा। इसके लिए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने पुनर्वसन की मंजूरी के साथ 100 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं।

प्रधान मुख्य वनसंरक्षक (वन्यजीव) श्रीनिवास रेड्डी ने बताया कि पहले बोर अभयारण्य के कोर क्षेत्र में बोर और अडेगांव दो गेट थे। अब बफर जोन घोषित होने के बाद रहाटी और ढगा गेट शुरू किए गए हैं।

कार्यक्रम की शुरुआत पालकमंत्री डॉ. पंकज भोयर द्वारा पहले ढगा और फिर रहाटी स्थित सफारी गेट का फीता काटकर उद्घाटन करने से हुई। इस अवसर पर उन्होंने अभयारण्य की सफारी का भी आनंद लिया। कार्यक्रम का प्रस्तावना वन परिक्षेत्र अधिकारी रुपेश खेडकर ने किया। कार्यक्रम में  वर्धा नगर परिषद के उपाध्यक्ष प्रदीप सिंह ठाकुर, उपविभागीय अधिकारी विश्वास सिरसाट, बोर टाइगर प्रोजेक्ट के सभी वन परिक्षेत्र अधिकारी, मानद वन्यजीव रक्षक संजय इंगळे, पीपल्स फॉर एनिमल्स के आशीष गोस्वामी, वन्यजीव प्रेमी, पत्रकार तथा बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!