शिवनगाव में पानी की टंकी बन गई लेकिन पानी कहा गया

अभय बेदमोहता
Wardha ​सेलू 17 जनवरी
सरकार की ‘हर घर जल’ योजना का दावा सेलू तहसील के शिवनगाव में खोखला साबित हो रहा है। प्रशासनिक अनदेखी के चलते यहाँ जल जीवन मिशन के तहत शुरू किया गया पानी की टंकी का निर्माण पिछले एक साल से अधर में लटका हुआ है। स्थिति इतनी गंभीर है कि भीषण गर्मी शुरू होने से पहले ही ग्रामीणों को पानी की तलाश में भटकना पड़ रहा है।


​हिंगणी ग्राम पंचायत के अंतर्गत आने वाले शिवनगाव में जिला परिषद के माध्यम से इस योजना की शुरुआत की गई थी। इसका मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराना था, लेकिन वास्तविकता इसके विपरीत है: कुएं से टंकी तक पानी पहुँचाने के लिए अब तक पाइपलाइन भी नहीं बिछाई गई है। गाँव के घरों तक नल पहुँचाने का काम भी पूरी तरह ठप पड़ा है। निर्माण स्थल पर न तो ठेकेदार का कोई कर्मचारी है और न ही कोई मशीनरी।


​नियम के अनुसार, किसी भी सरकारी काम के स्थान पर योजना का नाम, बजट (लागत) और समय सीमा का बोर्ड लगाना अनिवार्य है। लेकिन शिवनगाव में ऐसा कोई फलक नहीं लगाया गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि, उन्हें अंधेरे में रखकर निधि का दुरुपयोग किया जा रहा है।

जहाँ पाणीटंकी का निर्माण हो रहा है, वह स्थान अब कचरा और गंदगी का अड्डा बन चुका है। चारों ओर फैली दुर्गंध के कारण स्थानीय निवासियों के स्वास्थ्य पर भी खतरा मंडराने लगा है।
​”विगत एक साल से यहां के नागरिक सिर्फ आश्वासन सुन रहे हैं। प्रशासन और ठेकेदार की लापरवाही की सजा आम जनता भुगत रही है। अगर यह काम तुरंत पूरा किया जाये की मांग जोर पकड़ रही हैं ।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!