मधुमक्खियों ने ले ली जान महिला की जान


wardha वर्धा, 13 जनवरी
नजदीकी शिवनगर (देऊलगांव) स्थित खेत में बने रेणुका माता मंदिर में रविवार 11 जनवरी की दोपहर 1.30 बजे जंगली मधुमक्खियों के हमले में सुलभा शरदराव खेकरे (45) की मौत हो गई।

मंदिर में भजन चल रहा था, तभी अचानक मंदिर के पास स्थित एक पेड़ से मधुमक्खियों का झुंड उड़कर बाहर आया और भजन कर रहे श्रद्धालुओं पर हमला कर दिया। इस घटना में सुलभा खेकरे सहित कुल 12 महिलाएं तथा भार्गव मैनताम ( 65) घायल हो गए।
हमले में सुलभा खेकरे और भार्गव मैनताम गंभीर रूप से जख्मी हो गए, जिन्हें सेवाग्राम स्थित कस्तूरबा अस्पताल में भर्ती कराया गया। अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार दिया गया। उपचार के दौरान सोमवार सुबह करीब 10 बजे सुलभा शरदराव खेकरे की मौत हो गई। वहीं भार्गव मैनताम का उपचार जारी है और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!