बस ने मोटरसाइकिल चालक को रौंदा

Wardha वर्धा , 13 जनवरी , राज्य परिवहन निगम की बस ने आज एक मोटरसाइकिल सवार की जान ले ली। मोटरसाइकिल और बस की आमने-सामने की टक्कर आज सुबह करीब 10.30 बजे हुई। घटना स्थल वायगांव के पास नवोदय विद्यालय के सामने का है।

देवली पुलिस स्टेशन अंतर्गत आने वाले वायगांव निवासी भारत भगत (45) मोटरसाइकिल से भुगांव की ओर जा रहे थे। इसी दौरान नवोदय विद्यालय के पास वर्धा से कानगांव जा रही बस क्रमांक MH 40 AQ 6351 ने सामने से मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि मोटरसाइकिल सवार बस के पहिए की चपेट में आ गया, जिससे भारत भगत की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। मामले की आगे की जांच सावंगी (मेघे) पुलिस थाने के पुलिस उपनिरीक्षक गोपाल शिंदे कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!