महिलाओं के अकाउंट का फ्राड में …

Wardha वर्धा, 25 सितम्बर 2026
म्यूल (मिसयूज़्ड) बैंक खातों का दुरुपयोग कर धोखाधड़ी करने वाले रैकेट का पर्दाफाश वर्धा साइबर सेल ने किया हैं। इस मामले में दो आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं।

महाराष्ट्र साइबर और Indian Cyber Crime Coordination Centre से संदिग्ध खातों की सूची वर्धा साइबर सेल को मिली थी।
इस आधार पर की गई जांच में अकोला अर्बन को‑ऑपरेटिव बैंक, वर्धा शाखा के कुछ खातों में संदिग्ध लेन‑देन सामने आए।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नवीन सुरेश आहूजा (42, वर्धा) और आशिष उर्फ आशू श्यामकुमार दुब्बानी (28) के रूप में हुई है।

आरोप है कि ये आरोपित और उनके सहयोगी लोगों को कर्ज दिलाने का लालच देकर उनके नाम पर बैंक खाते खुलवाते थे। खोले गए इन खातों का उपयोग धोखाधड़ी से प्राप्त रकम जमा करने, राशि ट्रांसफर करने और नकदी निकासी के लिए किया जाता था।

जांच में यह भी पता चला कि आशिष सालोड हीरापुर में महिलाओं के नाम पर अवैध सिमकार्ड बनवाता था, जबकि नवीन आहूजा उन महिला गवाहों के नाम पर बैंक खाते खोलकर धोखाधड़ी की रकम ट्रांसफर कराता था। कार्रवाई में दोनों आरोपियों के खिलाफ साइबर थाना वर्धा में अपराध दर्ज किया गया है।

प्रकरण की आगे की जांच जारी है।
यह मामला पुलिस अधीक्षक सौरभ कुमार अग्रवाल तथा अपर पुलिस अधीक्षक सदाशिव वाघमारे के मार्गदर्शन में, साइबर थाना वर्धा के पुलिस निरीक्षक श्री चंद्रकांत पाटील के निर्देशन में आयेशा मुल्ला (उपनिरीक्षक) और टीम द्वारा दर्ज किया गया।

साइबर पुलिस की अपील:
“साइबर धोखाधड़ी से सचेत रहें। किसी अज्ञात या संदिग्ध व्यक्ति को अपना बैंक खाता, एटीएम‑कार्ड, OTP, सिमकार्ड या वित्तीय अधिकार न दें। कर्ज के झांसे में न आएं। धोखाधड़ी की स्थिति में तुरंत ‘1930’ साइबर हेल्पलाइन या नजदीकी साइबर थाना से संपर्क करें।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!