Wardha वर्धा, 24 सितंबर 2016
वर्धा जिले से सटे सालोद हीरापुर में पुलिस ने देव पार्क के अड्डे का पर्दाफाश किया है। वहां के एक फ्लैट में यह अवैध धंधा चलाया जा रहा था। फ्लैट में से एक महिला पीड़िता को पुलिस ने रेस्क्यू किया है। यह कार्रवाई 24 सितंबर 2026 को की गई है।
छापे के दौरान आरोपी के कब्जे से कुल मूल्य लगभग ₹37,900 का सामान जब्त किया ।अनुमानित रैकेट की सूचना मिलने पर स्थानीय अपराध शाखा के निरीक्षक विनोद चौधरी ने मामले की जानकारी पुलिस अधीक्षक सौरभ कुमार अग्रवाल को दी। निर्देशानुसार टीम ने अत्यंत गोपनीयता बनाए रखते हुए बनावटी ग्राहक (पंटर) तैयार किया और पंटर के इशारों पर कार्रवाई करते हुए बी-विंग भवन, प्रथम तल फ्लैट नंबर 103, सालोड (हिरापुर) में रेड की।
तलाशी में फ्लैट में मौजूद आरोपी प्रतिभा कवड़े (40) को पकड़ लिया गया। एक कमरे में बनावटी ग्राहक और एक पीड़िता देहव्यापार कराते हुए मिले। पूछताछ में पीड़िता ने बताया कि उसे आर्थिक लालच देकर यही बुलाया गया था।
आरोपी के कब्जे से दो एंड्रॉयड मोबाइल, नकदी ₹2,900 और देहव्यापार में प्रयुक्त सामग्री जब्त की गई, जिनकी कुल अनुमानित कीमत लगभग ₹37,900 है। मामले में पुलिस ने सावंगी (मेघे) थाने में आईपीसी की धारा 143(2) तथा अनैतिक व्यापार निवारक अधिनियम, 1956 की धाराएँ 3, 4, 5 और 7 के तहत मामला दर्ज किया है।
पीड़िता को महिला साथी वन‑स्टॉप सेंटर, महिला व बाल विकास विभाग, वर्धा में सुरक्षित रखा गया है और उसका स्वास्थ्य व पुनर्वास सुनिश्चित किया जा रहा है।
यह सफल कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सौरभ कुमार अग्रवाल एवं अपर पुलिस अधीक्षक श्री सदाशिव वाघमारे के मार्गदर्शन में की गई।
ऑपरेशन में स्थानीय अपराध शाखा के निरीक्षक विनोद चौधरी, सहायक निरीक्षक आशिषसिंह ठाकुर, तथा अंमलदार दिवाकर परिमळ, अमर लाखे, संजयसिंह सुर्यवंशी, चंद्रकांत बुरंगे, संजय राठोड, नितेश मेश्राम, शबाना शेख, नवनाथ मुंडे, मंगेश चावरे, गजानन दरणे और अनैतिक मानव तस्करी निवारक कक्ष की टीम शामिल थी
