- चंद्रपुर से आकर बेच रहा था शराब
18 लाख रुपयों का माल जब्त किया गया
wardha वर्धा, 30 दिसम्बर
शराबबंदी वर्धा जिले में नए साल की पार्टी के लिए बड़े पैमाने पर बाहर से शराब लाई जाती है। इसी कड़ी में क्राइम ब्रांच ने चंद्रपुर से हिंगणघाट आकर शराब बेचने वाले आरोपी के ठिकाने पर छापा मारा। हालांकि पुलिस के पहुंचने की भनक लगते ही दोनों आरोपी फरार हो गए। लेकिन पुलिस ने अड्डे से 10 लाख रुपये की कार और 8 लाख 19 हजार 500 रुपये की देशी-विदेशी शराब जब्त की है। Liquer siez in wardha
शराबबंदी जिले में शराब बिक्री पर सख्ती से अमल करने के निर्देश दिए गए हैं। इन्हीं आदेशों के तहत अपराध शाखा की टीम शराब बिक्री और शराब परिवहन पर कड़ी नजर बनाए हुए थी। इसी दौरान 29 दिसंबर 2025 को क्राइम ब्रांच को सूचना मिली कि हिंगणघाट के संत कबीर वार्ड स्थित एक दुकान में बड़े पैमाने पर शराब छिपाकर रखी गई है।
सूचना के अनुसार चंद्रपुर निवासी अमरदीप उर्फ बॉम्ब जिवणे और संत कबीर वार्ड में रहने वाला आकाश उर्फ टिन्या गवली ने शराब अपने ठिकाने पर छिपा कर रखी थी। छापेमारी की भनक लगते ही आरोपी टिन्या और अमरदीप दोनों पुलिस के पहुंचने से पहले ही मौके से फरार हो गए।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक श्री सौरभ कुमार अग्रवाल तथा अपर पुलिस अधीक्षक श्री सदाशिव वाघमारे के मार्गदर्शन में क्राइम ब्रांच के पुलिस निरीक्षक श्री विनोद चौधरी के नेतृत्व में की गई। इस टीम में पुलिस उपनिरीक्षक ओमप्रकाश नागापुरे, अमर लाखे, धर्मेंद्र अकाली, रोशन शिंबोलकर, दीपक जंगले, पवन पन्नासे, मुकेश ढोके, प्रफुल पुनवटकर, हर्षल सोनटक्के, रितेश कुरहाडकर तथा राहुल लुटे शामिल थे।
