नागपुर, वर्धा, चंद्रपुर में नाबालिगों संग मिलकर…

  • 64 ग्राम चोरी का सोना जब्त
  • नागपुर के सीताबर्डी से पकड़े
  • वाहन भी जब्त किए गए

Nagpur नागपुर 3 जनवरी
सेंधमारी (चोरी) के सनसनीखेज मामले में वर्धा पुलिस ने बड़ा खुलासा किया। सावंगी (मेघे) के निवासी रोहित चंदनखेड़े की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने नागपुर के मनीष नगर निवासी विशाल गायकवाड़ और उसके भाई आदित्य गायकवाड़ समेत दो नाबालिगों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से 64 ग्राम सोना-चांदी के आभूषण और 10 लाख 38 हजार रुपये का चोरी का माल जब्त हुआ।

रोहित ने 19 दिसंबर को बंद घर से सोने-चांदी के आभूषणों समेत 69 हजार रुपये का माल चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी। मुखबिर की सूचना पर सावंगी पुलिस और स्थानीय क्राइम ब्रांच ने जांच तेज की। क्राइम ब्रांच की पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया कि उन्होंने वर्धा जिले के देवली, वर्धा शहर, सेवाग्राम, चंद्रपुर जिले के वरोरा तथा नागपुर जिले के बुटीबोरी में कई चोरियां कीं।

पुलिस की तत्परता से सफलता
नागपुर से विशाल को हिरासत में लेने के दौरान आदित्य भी मौजूद था। उसके बाद दोनों नाबालिग साथियों को भी पकड़ा गया। वर्धा पुलिस ने सभी चोरी का माल बरामद कर आरोपी चॉर को न्याय के कटघरे में खड़ा करने की तैयारी पूरी कर ली है। यह कार्रवाई इलाके में अपराधियों के लिए चेतावनी बनी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!