हिंगणघाट में गांजे का धंधा किराए के घर से पकड़ा आरोपी

  • दो आरोपी पकड़े गए स्थानीय अपराध ने
  • लाखों का माल जब्त किया

Wardha वर्धा, 27 दिसंबर
नव नियुक्त पुलिस अधीक्षक सौरभ कुमार अग्रवाल के सख्त निर्देशों पर स्थानीय अपराध शाखा ने नशीली दवाओं के सौदागरों के खिलाफ धड़क अभियान तेज कर दिया। शुक्रवार की रात को हिंगणघाट में गश्त पर निकले पुलिस दस्ते को गोपनीय सूचना मिली, जिसके आधार पर संत ज्ञानेश्वर वार्ड, शहालंगड़ी रोड पर लोकेश मेघराज तांदुलकर के किराये के कमरे पर छापा मार दिया गया।

एनडीपीएस कानून के पूर्ण पालन के साथ पंचों की मौजूदगी में की गई तलाशी में लोकेश तांदुलकर से 511 ग्राम गांजा, एक मोबाइल फोन और 25,220 रुपये नगद बरामद हुए। पूछताछ में लोकेश ने कबूल किया कि पारितोष चौधरी ने ही यह गांजा मुहैया कराया था। जांच में दोनों आरोपी संगठित रूप से गांजा तस्करी और बिक्री में लिप्त पाए गए।

पोस्ट हिंगणघाट थाने में दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया। यह कार्रवाई एसपी सौरभ कुमार अग्रवाल और अपर एसपी सदाशिव वाघमारे के मार्गदर्शन में स्थानीय अपराध शाखा वर्धा के पीआई विनोद चौधरी, उपनिरीक्षक प्रकाश लसुंते, तथा अरविंद येनुरकर, रोशन निंबोळकर, रवि पुरोहित, अभिषेक नाईक और विनोद कापसे ने अंजाम दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!