Wardha वर्धा : ,21 दिसम्बर
वर्धा नगर परिषद के चुनाव के लिए खेल परिसर में मतगणना की गई। मतगणना के बाद नगराध्यक्ष पद के लिए सुधीर भाऊराव पांगुळ को विजयी घोषित किया गया। उन्हें कुल 23,460 वोट प्राप्त हुए।
नगर परिषद सदस्य पद के लिए विभिन्न वार्डों से निम्नलिखित उम्मीदवार विजयी घोषित हुए वार्ड क्रमांक 1 से सतीश विलासराव मिसाळ (1076 वोट) और उज्वला संजय पेठे (881 वोट)। वार्ड क्रमांक 2 से विजय दिलीप उईके (1129 वोट) और शेख नाजीया शेख अहमद (755 वोट)। वार्ड क्रमांक 3 से सचिन विनोदराव होले (852 वोट) और सोनल संदीप त्रिवेदी (1362 वोट)। वार्ड क्रमांक 4 से वंदना प्रकाश चामकर (703 वोट) और सोहनसिंह तेजसिंह ठाकूर (939 वोट)। वार्ड क्रमांक 5 से निशा रविंद्र गोसावी (946 वोट) और विलास गंगाधर आगे (907 वोट)। वार्ड क्रमांक 6 से प्रदीप मनोहर जग्यासी (1210 वोट) और शेख तरन्नुम शेख (826 वोट)। वार्ड क्रमांक 7 से शैलेंद्र आनंदाराव झाडे (662 वोट) और श्वेता वरुण पाठक (642 वोट)। वार्ड क्रमांक 8 से वैष्णवी गौरव मेघे (1029 वोट) और प्रफुल मदनबाबु शर्मा (1035 वोट)। वार्ड क्रमांक 9 से शुभांगी नरेश कोलते (1451 वोट) और प्रदीपसिंह उजागरसिंह ठाकूर (1127 वोट)। वार्ड क्रमांक 10 से वंदना सुधीर भुते (1297 वोट) और पवन अरुण राऊत (934 वोट)। वार्ड क्रमांक 11 से स्वाती अखिलेश गव्हाणे (1271 वोट) और प्रदीप तुकाराम तलमले (1293 वोट)। वार्ड क्रमांक 12 से मोहिनी रामेश्वर आडे (1375 वोट) और अभिषेक विनोद त्रिवेदी (1559 वोट)। वार्ड क्रमांक 13 से यशवंत नामदेवराव झाडे (1161 वोट) और दीपिका दीपक आडेपवार (634 वोट)। वार्ड क्रमांक 14 से संतोष जसवंतसिंह ठाकूर (1291 वोट) और स्नेहा आशीष आकरे (1106 वोट)।
वार्ड क्रमांक 15 से सुनील चरणसिंह चावरे (1170 वोट) और प्रियंका कृणालराव खंगार (1036 वोट)। वार्ड क्रमांक 16 से सोनाली नुरुल तडसे (1053 वोट) और सुरेश गुलाबराव आहुजा (1029 वोट)। वार्ड क्रमांक 17 से जयश्री किशोर आगरकर (869 वोट) और राखी दुर्गेश उर्फ विरु पांडे (962 वोट)। वार्ड क्रमांक 18 से अश्विनी हेमंत खोडे (918 वोट) और सत्तार नदीम अतर अब्दुल (906 वोट)। वार्ड क्रमांक 19 से अर्चना सुनील सोमवंशी (1986 वोट) और खान परवेज हसन (2458 वोट)। वार्ड क्रमांक 20 से कैलास बंशी राखडे (808 वोट) और मेघना ऋषीकेश त्रिमले (888 वोट) विजयी घोषित हुए।
इस प्रकार वर्धा नगर परिषद चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुए।
