पुलगांव में नगराध्यक्ष पद भाजपा के हाथ से छीना

  • कांग्रेस की कविता ब्राम्हणकर जीती

wardha वर्धा, 21 दिसम्बर 2025
पुलगाव नगर परिषद चुनाव की मतगणना आज पुलगाव में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। मतगणना के बाद अध्यक्ष पद के लिए कविता सुनिल ब्राम्हणकर को विजयी घोषित किया गया। उन्हें कुल 7,610 वोट प्राप्त हुए।

नगर परिषद सदस्य पद के लिए विभिन्न वार्डों से निम्नलिखित उम्मीदवार विजयी घोषित किए गए—

वार्ड क्रमांक 1: प्रतिभा राजेंद्र वर्मे (1,064 वोट), दुर्गेश देवीप्रसाद यादव (677 वोट)।
वार्ड क्रमांक 2: आकाश ईश्वर कागड़े (537 वोट), विद्या दिलीप वलीवकर (756 वोट)। वार्ड क्रमांक 3: प्राजक्ता सौरभ हुमणे (489 वोट), दीपक जीवतराम आहुजा (536 वोट)।
वार्ड क्रमांक 4: अर्चना देवानंद येसनकार (625 वोट), स्वप्नील शिवपाल रामटेके (434 वोट)। वार्ड क्रमांक 5: संदीप ओंकार बोरकुटे (696 वोट), राज दयानंद नागपाल (1,005 वोट)।
वार्ड क्रमांक 6: अपुर्वा गौरव दांडेकर (797 वोट), प्रवीण जुगलकिशोर पनीया (567 वोट)। वार्ड क्रमांक 7: शैला रामदास राऊत (572 वोट), सतीश लक्ष्मणराव जयसिंगपुरे (566 वोट)।वार्ड क्रमांक 8: करुणा अरुण राऊत (498 वोट), अमरदीप अशोकराव देशमुख (646 वोट)। वार्ड क्रमांक 9: शांतीदेव गंगाराम खैरकार (610 वोट), अली अल्फिया फिरदौस सय्यद ताहेर (552 वोट)। वार्ड क्रमांक 10: सुहास कैलास नागदिवे (755 वोट), विजया धनराज जगनाडे (850 वोट), आफरिन अंजूम अब्दुल नजीम (817 वोट)। इस प्रकार पुलगाव नगर परिषद चुनाव शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न हुए, और सभी विजयी उम्मीदवारों की घोषणा कर दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!