वंदे भारत एक्सप्रेस देखिए क्यों बदला समय

wardha वर्धा । 19 दिसम्बर
यात्रियों की सुविधा के लिए ट्रेन संख्या 26101 पुणे – अजनी वंदे भारत एक्सप्रेस की सार्वजनिक समय- सारिणी (Public Time Table – PPT) में आंशिक संशोधन को स्वीकृति प्रदान की गई है। यह ट्रेन सप्ताह में 6 दिन अजनी से पुणे के बीच संचालित होती है। यात्रियों की सुविधा को और बेहतर बनाने तथा रेल परिचालन की समय पालन क्षमता में सुधार के उद्देश्य से मध्य रेलवे के सक्षम प्राधिकारी ने यह निर्णय लिया है ।संशोधित PPT के अनुसार, ट्रेन संख्या 26101 पुणे – अजनी वंदे भारत एक्सप्रेस नागपुर मंडल के अंतर्गत आने वाले प्रमुख स्टेशनों पर अपने निर्धारित समय से पहले संचालित होगी। संशोधित समय के तहत यह ट्रेन अकोला, बडनेरा एवं वर्धा स्टेशनों पर आगमन तथा प्रस्थान समय में कुछ मिनट पहले पहुँचेगी, जिससे यात्रियों को बेहतर कनेक्टिविटी के साथ समय की बचत का लाभ मिलेगा।यह संशोधन 26 दिसंबर 2025 से प्रभावी होगा। संशोधित समय-सारणी के अनुसार ट्रेन अकोला एवं बडनेरा स्टेशनों पर लगभग 10 मिनट पहले तथा वर्धा स्टेशन पर भी पूर्व निर्धारित समय से पहले आगमन एवं प्रस्थान करेगी। इस परिवर्तन से ट्रेन की समग्र समय पालन क्षमता एवं परिचालन दक्षता में उल्लेखनीय सुधार होगा।मध्य रेलवे, नागपुर मंडल यात्रियों से अनुरोध करता है कि यात्रा से पूर्व ट्रेन संख्या 26101 पुणे – अजनी वंदे भारत एक्सप्रेस की नवीनतम सार्वजनिक समय-सारिणी की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें। यात्रियों को सुरक्षित, सुगम एवं समयबद्ध रेल सेवा उपलब्ध कराना मध्य रेलवे की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!