शराब के बाद अब गांजा नाबालिगों के हाथ

शराब के बाद अब गांजा नाबालिगों के हाथ

Wardha वर्धा। 19 दिसम्बर
नशीले पदार्थों के सौदागरों पर शिकंजा कसते हुए स्थानीय अपराध शाखा ने धड़क अभियान चलाया। १८ दिसंबर २०२५ की रात हिंगणघाट में गोपनीय सूचना पर छापा मारकर पुलिस ने निशांत संजय रीठेकर और उसके नाबालिग साथी को धर दबोचा। उनके कब्जे से ५१४ ग्राम गांजा, मोटरसाइकिल व मोबाइल सहित १ लाख ७५ हजार २८० रुपये का माल जब्त हो गया।

पुलिस अधीक्षक अनुराग जैन के सख्त निर्देशों पर अमल करते हुए अपराध शाखा का पथक हिंगणघाट थाना क्षेत्र में गश्त पर था। अचानक मिली टिप पर संत ज्ञानेश्वर वार्ड के संतोषी माता मंदिर के पास एनडीपीएस कानून के पूर्ण पालन के साथ छापा मारा गया। संदिग्ध हालत में मिले दोनों आरोपियों की पंचों के सामने तलाशी ली तो ५१४ ग्राम गांजा बरामद हुआ।

पूछताछ में खुलासा हुआ कि निशांत ने अपनी पल्सर २२० बाइक (एमएच ४० बीजेड ८६१६) से नागपुर के कमल चौक पर विनायक नामक व्यक्ति से गांजा बिक्री के लिए खरीदा था। मौके पर जप्ती पंचनामा बनाकर पूरा माल जब्त कर लिया गया। हिंगणघाट थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज हो गया है।

यह सफल कार्रवाई एसपी अनुराग जैन व अपर एसपी सदाशिव वाघमारे के मार्गदर्शन में पीआई विनोद चौधरी, उपपी सलाम कुरेशी व आरक्षक अरविंद येनुरकर, रोशन निंबोळकर, रवि पुरोहित, अक्षय राऊत, अभिषेक नाईक की टीम ने अंजाम दी। नाबालिग के खिलाफ कानूनी कार्रवाई जारी है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!