Wardha वर्धा 17 दिसम्बर
सेलू तहसील के केलझर गांव से रविवार, १४ दिसंबर की शाम से लापता ९ वर्षीय बालक, आर्यन बावणे, का शव बुधवार शाम को गांव के ही मछली बीज केंद्र के तालाब में पाया गया।
बुधवार ता.१७ दिसंबर की शाम करीब ५:३० बजे, पुलिस उपनिरीक्षक प्रवीण भोयर और उनकी टीम तालाब के पास गश्त कर रही थी।
उसी दौरान उन्हें पानी में कुछ दिखाई दिया। पास जाकर देखने पर पुष्टि हुई कि वह शव लापता आर्यन का ही है।
घटना की जानकारी मिलते ही सेलु थाना प्रभारी मनोज गभने सहित वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर मुआयना किया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सदाशिव वाघमारे और अनुविभागीय पुलिस अधिकारी प्रमोद मकेश्वर ने भी घटनास्थल का दौरा किया।
जांच: ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए सेलू के सामान्य अस्पताल भेजा गया है।
पुलिस का बयान: पुलिस के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आर्यन की मौत के कारणों का पता चल पाएगा।
