Wardha वर्धा 16 दिसम्बर
नायलॉन मांझे की अवैध बिक्री के खिलाफ दहेगांव गोसावी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की । पुलिस ने प्रतिबंधित प्लास्टिक मांझा जब्त किया है।
यह कार्रवाई पुलिस को मिले गोपनीय सूत्रों की जानकारी के आधार पर मौजा हमदापुर की बाजार लाइन क्षेत्र में की गई।मिली जानकारी के अनुसार, दिनांक 15 दिसंबर 2025 को दहेगांव गोसावी पुलिस ने हमदापुर निवासी नरेश चौधरी (उम्र 18 वर्ष) के साधना जनरल एंड गिफ्ट सेंटर के पीछे स्थित गोदाम पर छापा मारा।
छापेमारी के दौरान एक टोकरी में छिपाकर रखा गया नायलॉन मांझा पुलिस को बरामद हुआ । पुलिस के अनुसार, जब्त माल में हीरो प्लस कंपनी का प्लास्टिक मांझा 3 चरखियों पर मिला, जिसमें 2 चरखियों पर हरे रंग का तथा 1 चरखी पर काले रंग का नायलॉन मांझा लिपटा हुआ था। प्रति चरखी कीमत लगभग 1,000 रुपये आंकी गई, जिसकी कुल कीमत 3,000 रुपये बताई गई।
इसके अलावा मोनो केटीस व फाइटर कंपनियों का प्लास्टिक मांझा 1 चरखी पर ग्रे रंग में मिला, जिसकी कीमत 1,500 रुपये आंकी गई। इस प्रकार कुल 7,500 रुपये का नायलॉन मांझा पुलिस ने मौके से जब्त किया है।घटनास्थल पर पंचनामा कर जब्त माल को कब्जे में लिया गया।
इस संबंध में दहेगांव गोसावी पुलिस स्टेशन में अपराध क्र. 0379/25 के तहत भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 223, 292, 293 सह पर्यावरण संरक्षण अधिनियम की धारा 5 तथा 15 के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि मामले की आगे की जांच जारी है
।यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अनुराग जैन, अपर पुलिस अधीक्षक सदाशिव वाघमारे तथा उपविभागीय पुलिस अधिकारी वर्धा प्रमोद मकेश्वर के विशेष मार्गदर्शन में की गई। स्थानीय स्तर पर यह छापा सहायक पुलिस निरीक्षक एवं थाना प्रभारी प्रल्हाद मदन के प्रत्यक्ष मार्गदर्शन में पुलिस हवलदार आनंद भरने, म्हानंद मुन, पुलिस अंमलदार शंकर कोपरकर और अनिल चिलगर की पथक ने अंजाम दिया।
