- पुलगांव की राजनीति में भूचाल
- भाजपा ने उठाया मौका
- कांग्रेस को दिया झटका
- टिकट नहीं मिलने से थे नाराज
- बीजेपी विधायक बकाने बोले ये गेम चेंजर होगा
wardha वर्धा, 20 नवंबर
कांग्रेस की पूर्व नगराध्यक्ष शालवंती डाबोडे ने भाजपा में प्रवेश किया। उनके भाजपा में शामिल होने से पुलगांव की राजनीति में भारी बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। भाजपा विधायक राजेश बकाने की इस गेम चेंजर * योजना से कांग्रेस की नैया डूबने की आशंका जताई जा रही है।
कांग्रेस के टिकट पर नगराध्यक्ष बनीं शालवंती डाबोडे ने ऐन चुनाव के मौके पर भाजपा का दामन थामा है। उनके पति संजय डाबोडे कांग्रेस के निष्ठावान कार्यकर्ता रहे हैं। लेकिन इस बार कांग्रेस ने आंतरिक राजनीतिक खींचतान के चलते अपने पुराने और समर्पित कार्यकर्ताओं को टिकट देने से परहेज किया है। इनमें कांग्रेस के मनीष साहू और संजय डाबोडे शामिल हैं। खींचतान की इस राजनीति से परेशान होकर डाबोडे दंपति ने भाजपा का झंडा उठा लिया हैं।
राज्य और देश में वाल्मीकी समाज के उत्थान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का बड़ा योगदान रहा है। इसी योगदान को देखते हुए वाल्मीकी योद्धा समाज अब भाजपा की ओर तेजी से आकर्षित हो रहा है। समाज को न्याय दिलाने और उसके विकास को ध्यान में रखते हुए समाजसेवक संजय डाबोडे और उनकी पत्नी, कांग्रेस की पूर्व नगरसेविका एवं नगराध्यक्ष शालवंती डाबोडे ने अपने साथियों कुंदन चावरे, संदीप डाबोडे और चेतन चावरे के साथ लोकप्रिय विधायक राजेशभाऊ बकाने की उपस्थिति में भाजपा में प्रवेश किया।
यह पक्ष प्रवेश वाल्मीकी समाज तथा भाजपा के पदाधिकारी मनोज खोडे के प्रयासों से सफल हुआ। इस अवसर पर वाल्मीकी और सुदर्शन समाज के बंधु, कार्यकर्ता और वरिष्ठ मार्गदर्शक आशीष गांधी, संदीपसिंह ठाकुर, भाजपा पुलगांव शहर मंडल अध्यक्ष प्रशांत इंगोले, आकाश दुबे और विशाल धोपाड़े प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
समाजसेवक संजय डाबोडे और पूर्व नगराध्यक्ष शालवंती डाबोडे के भाजपा में शामिल होने से पार्टी की अध्यक्ष पद की उम्मीदवार ममता नितिन बडगे, प्रभाग क्रमांक 2 के उम्मीदवार आकाश ईश्वर कागले और प्रमिला प्रमोद सुरसकार के निश्चित रूप से विजयी होने तथा भाजपा की जीत सुनिश्चित होने का दृढ़ विश्वास व्यक्त किया गया।
