लाैट रहा था किसान देखते ही देखते गला कट गया

  • मांजे ने ली एक जान, दो घायल
  • देवली में किसान की मौत
  • हिंगणघाट में दो घायल

wardha वर्धा, 6 नवंबर
जिले में पिछले 24 घंटे में मांजे से संबंधित दो घटनाएं सामने आई हैं। देवली तहसील के भिड़ी परिसर में किसान सुभाष शेलोटे (54) की मांजे की चपेट में आकर मौत हो गई, जबकि हिंगणघाट शहर के पुल पर दो व्यक्तियों के घायल होने की खबर है।

मिली जानकारी के अनुसार, किसान सुभाष शेलोटे गुरुवार को खेत में दवा छिड़काव के बाद बाइक से घर लौट रहे थे। रास्ते में अचानक उनके गले में मांजा फंस गया, जिससे उनका गला कट गया। आसपास के लोगों ने सुभाष को तुरंत भिड़ी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित किया। इस हादसे से पूरे गांव में शोक की लहर फैल गई है।

दूसरी घटना हिंगणघाट शहर के पुल पर घटित हुई, जहां मांजे में फंसने से निखिल क्षिरसागर और उनके साथी घायल हो गए। रुग्णमित्र मोहन पेरकुंडे ने दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने निखिल के गले में चार टांके लगाए हैं। घटना के बाद नागरिकों में गहरी नाराजगी देखी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!