गांधी के सेवाग्राम में बीजेपी बनाएगी रणनीति

  • CM फाडनविस , प्रदेशाध्यक्ष चव्हाण की उपस्थिति
  • नागपुर विभाग के अधिकारी, पदाधिकारी आएंगे

Wardha वर्धा, 28 जुलाई
भारतीय जनता पार्टी की विदर्भ विभागीय बैठक सेवाग्राम रोड स्थित चरखा गृह में सोमवार, 28 जुलाई को आयोजित की जा रही है। आगामी स्थानीय स्वराज्य संस्था (नगरपालिका, जिल्हा परिषद आदि) चुनावों की दृष्टि से इस बैठक का आयोजन किया गया है।

इस महत्वपूर्ण बैठक में महाराष्ट्र राज्य के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र चव्हाण, राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुळे, सुधीर मुनगंटीवार, मंत्री अशोक उईके, मंत्री आकाश फुंडकर, मंत्री पंकज भोयर, विदर्भ संगठन मंत्री डॉ. उपेंद्र कोठेकर सहित प्रदेश पदाधिकारी, सभी सांसद, सभी विधायक, पूर्व सांसद, पूर्व विधायक, विदर्भ के 19 जिलों के भाजपा जिलाध्यक्ष, पूर्व जिलाध्यक्ष, जिला महामंत्री, सभी मंडल अध्यक्ष और स्थानीय स्वराज्य संस्था चुनावों के लिए गठित समिति के 750 पदाधिकारी बैठक में शामिल होंगे।

यह जानकारी भाजपा जिलाध्यक्ष संजय गाते ने दी। वे बीजेपी कार्यालय में आयोजित बैठक में बोल रहे थे। राज्य में महानगरपालिका चुनावों की सरगर्मी शुरू हो चुकी है। साथ ही जिला परिषद, नगर पालिका और पंचायत समितियों के भी चुनाव होने हैं। इन चुनावों की तैयारी के लिए वर्धा में भाजपा की यह विदर्भ स्तरीय बैठक हो रही है।

यह बैठक वर्धा में विदर्भ के भाजपा पदाधिकारियों की पहली बड़ी बैठक मानी जा रही है। यह जानकारी भाजपा जिलाध्यक्ष संजय गाते ने दी।

समापन कार्यक्रम में वर्धा जिले के 450 शक्ति केंद्र प्रमुखों को भी आमंत्रित किया जाएगा, जिससे अनुमान है कि कुल मिलाकर करीब 1 हजार पदाधिकारी इस बैठक में भाग लेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!