wardha वर्धा, 27 अप्रैल
वर्धा-नागपुर महामार्ग पर खड़की के पास रविवार सुबह एक तेज रफ्तार ट्रक ने मालवाहक को पीछे से टक्कर मार दी। इस भीषण दुर्घटना में केलझर निवासी 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
घायलों में कोमल माहुरे, राजेश माहुरे, रूपेश माहुरे, वर्षा जगताप, शशिकला जगताप और दीपक कदम शामिल हैं। सभी को सेवाग्राम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कोमल माहुरे की स्थिति गंभीर बनी हुई है।
घटना की जानकारी मिलते ही प्रज्वल लटारे ने तुरंत एम्बुलेंस की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
