केरल जा रहे थे पुलगांव में पकड़े गए

  • जानवरों की अवैध तस्करी
  • 5 आरोपी पकड़े गए
  • 47,75,000 का सामान जब्त

वर्धा, 23 जनवरी :
समृद्धि महामार्ग से मवेशियों की तस्करी करते हुए क्राइम ब्रांच ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी राजस्थान, केरल के रहनेवाले हैं. आरोपियों से 47 लाख 75 हजार रुपयों का माल जब्त है।

  स्थानीय अपराध शाखा, वर्धा द्वारा पुलिस अधीक्षक   अनुराग जैन के मार्गदर्शन में अवैध व्यापार के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में समृद्धी महामार्ग पर अवैध रूप से जानवरों की निर्दयता से तस्करी की जानकारी प्राप्त हुई 

 जानकारी के अनुसार, स्थानीय अपराध शाखा वर्धा ने समृद्धी महामार्ग के विरुल क्षेत्र में नाकाबंदी कर एक कंटेनर नंबर KA 01 AM 8536 की जांच की। इस दौरान कंटेनर में काले रंग के छोटे बैल (महीस जाति) बंद थे, जिन्हें अत्यंत क्रूरता से कम जगह में भरकर रखा गया था। इन जानवरों को तंग स्थिति में बांध कर रखा गया था, जिससे उन्हें हवा और रोशनी नहीं मिल रही थी। जानवर अत्यधिक गर्मी से व्याकुल और वेदनापूर्ण स्थिति में थे। चारे और पानी की कोई व्यवस्था नहीं थी, जिससे उनका दर्द और बढ़ गया था।

आरोपी हाथ लगे

  1. इरशाद इसाक खान, उम्र 32, चालक, निवासी गांधीग्राम घासेड़ा, जिला नूह (हरियाणा)
  2. अब्दुल सला अब्दुल रशीद, उम्र 40, क्लिनर, निवासी दारूषिफा, जिला त्रिवेंद्रमपुरम (केरल)
  3. असलम खान इकबाल खान, उम्र 24, क्लिनर, निवासी गांधीग्राम घासेड़ा, जिला नूह (हरियाणा)
  4. साहुन बठ्ठन, उम्र 47, निवासी बैगपुरी ग्राम, जिला अलवर (राजस्थान)
  5. रॉबिन अख्तर, उम्र 23, निवासी सबलाना, जिला भरतपुर (राजस्थान)

इन आरोपियों से 51 छोटे बैल (रेडे) जिनकी कीमत ₹25,000 प्रति बैल है, कुल ₹12,75,000 के मूल्य के थे। इसके अलावा, जिस कंटेनर का इस्तेमाल जानवरों को अवैध रूप से परिवहन करने में किया गया था, उसकी कीमत ₹35,00,000 थी। कुल मिलाकर ₹47,75,000 का सामान जब्त किया गया।

यह जानवर आरोपी अकबर अली जलाउद्दीन (निवासी ईलीपाकोनथ्थु, जिला त्रिवेंद्रमपुरम, केरल) के थे, जो इन्हें राजस्थान से खरीद कर केरल ले जा रहे थे।

जनवरों को सुरक्षित रखने के लिए** उन्हें सर्वोदय गौशाला, पडेगांव में भेज दिया है। आरोपियों के खिलाफ पुलगाव पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक श्री अनुराग जैन, अपर पुलिस अधीक्षक श्री सागरकुमार कवड़े के आदेशानुसार पुलिस निरीक्षक श्री विनोद चौधरी, उप निरीक्षक उमाकांत राठोड, सहायक पुलिस निरीक्षक हमीद शेख, सचिन इंगोले, राजेश तिवस्कर, प्रमोद पिसे, रामकिशन इप्पर, अभिषेक नाईक, चालक शिवकुमार परदेशी, अखिलेश इंगड़े, रितेश गेटमे और स्थानीय अपराध शाखा वर्धा द्वारा की गई।

जानवरों की अवैध तस्करी, वर्धा पुलिस, अवैध व्यापार, जानवरों की तस्करी, समृद्धी महामार्ग, वर्धा समाचार, पुलिस कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार, गौशाला में जानवर, जानवरों की सुरक्षा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!