कावड़ के नीचे दबने से बालक की मौत

wardha वर्धा, 24 अगस्त 2026
पुलगांव शहर के राम मंदिर के पास सोमवार को कावड़ यात्रा शुरू होने से कुछ समय पहले एक दर्दनाक हादसा हो गया। कावड़ के अचानक स्टैंड से नीचे गिर जाने से उसके पीछे मौजूद एक बच्चा दब गया। हादसे में बच्चे की मौत हो गई। घटना से क्षेत्र में शोक का माहौल है।

जानकारी के अनुसार, पुलगांव में शिवशंकर कावड़ यात्रा समिति की ओर से कावड़ यात्रा का आयोजन किया गया था। यात्रा श्रीराम मंदिर से निकलने वाली थी। यात्रा की तैयारियां चल रही थीं और डीजे की आवाज के बीच श्रद्धालु यात्रा शुरू होने का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान स्टैंड पर रखी कावड़ अचानक नीचे गिर गई।

कावड़ के बनाए गए ढांचे के पीछे की तरफ एक बालक अधिराज पाटिल (उम्र5 ) मौजूद था। कावड़ के नीचे दबने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उपस्थित लोगों ने तत्काल उसे बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

इस घटना से कावड़ यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं और स्थानीय नागरिकों में शोक की लहर दौड़ गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलगांव पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक अधिराज को एक 3 साल की बहन है मृतक अधिराज कक्षा पहली का छात्र था ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!