निवेश के नाम पर शिक्षक से 10 लाख रुपये की ऑनलाइन ठगी
Wardha वर्धा, 8 अक्टूबर 2026
आनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर शिक्षक के साथ धोखाधड़ी की घटना हुई है. अज्ञात साइबर अपराधी ने शिक्षक को 10 लाख रुपए का चूना लगाया है. यह घटना सेलू के यशवंत महाविद्यालय के शिक्षक के साथ हुई है. साइबर पुलिस मामले की जांच कर है.
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अर्जनु खाब्रागडे सेलू के यशवंत महाविद्यालय में शिक्षक है. उनका वेतन खाता बैंक ऑफ महाराष्ट्र की वर्धा शाखा में है. वे अपने मोबाइल से ही आनलाइन आर्थिक व्यवहार करते हैं. मार्च 2026 में इसी नंबर पर ट्रेडिंग संबंधी एक ग्रुप में शामिल होने का संदेश आया. संदेश में दिए गए लिंक पर क्लिक करने के बाद वे व्हाट्सऐप ग्रुप में जुड़ गए. इसके बाद उन्हें एक के बाद एक ग्रूप में एड किया जाता रहा. उन ग्रूप में ट्रेडिंग में काफी मुनाफ होने का दिखावा किया जाता रहा. आखिर उन्होंने निवेश की इच्छा जताई, जसके बाद उन्हें एक अन्य ग्रूप में जोड़ा गया. वहां से मोबाइल नंबर एक जरिए सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के खाते में 10 लाख रुपये निवेश करने को कहा गया.
झांसे में आए शिक्षक ने 9 मार्च 2026 को आरटीजीएस से 10 लाख रुपये जमा कर दिए. इसके बाद आरोपियों ने उनसे और रकम की मांग शुरू कर दी. संदेह होने पर शिक्षक ने 9 अप्रैल को राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल एनसीसीआरपी पर शिकायत दर्ज कराई.
