Wardha वर्धा, 8 अक्टूबर 2026
यहां के प्रसिद्ध प्राकृतिक चिकित्सा विशेषज्ञ डॉ. आशीष गुजर को आयुष इंटरनेशनल मेडिकल एसोसिएशन तथा एजीएमए एवं योग-प्राकृतिक चिकित्सा चिकित्सक एसोसिएशन की ओर से प्रतिष्ठित ‘प्राकृतिक चिकित्सा गौरव सम्मान 2026’ से सम्मानित किया गया. यह सम्मान बुलढाणा के भातृमंडल हॉल में आयोजित कार्यक्रम में प्रदान किया गया.
डॉ. आशीष गुजर को पिछले 20 वर्षों से योग, प्राकृतिक चिकित्सा तथा आयुर्वेद के क्षेत्र में किए गए कार्यों के लिए यह सम्मान दिया गया. कार्यक्रम के अध्यक्ष तथा आयुष इंटरनेशनल मेडिकल एसोसिएशन के वाइस चेयरमैन नितिनराजे पाटील के हाथों उन्हें सम्मान प्रदान किया गया.
इस अवसर पर प्रमुख अतिथियों में बुलढाणा विधानसभा क्षेत्र के विधायक संजयभाऊ गायकवाड़, बुलढाणा नगर पालिका की नगराध्यक्ष पूजा ताई गायकवाड़, डॉ. सचिन सुपे, डॉ. त्रिदीप गुहा, प्रा. डॉ. प्रशांत कपले, महाराष्ट्र पशु एवं मत्स्य विज्ञान विश्वविद्यालय, नागपुर, एमजीएम विश्वविद्यालय के योग विभाग प्रमुख गंगाप्रसाद खरात, आयुष इंटरनेशनल मेडिकल एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. बाबुराव कानडे, दिशा चव्हाण, विजय नवल पाटील, विनोद ढोबले, रावसाहेब घोडेगांव, रामेश्वर शिंदे, श्रीकांत अंजुटगी, भानुदास परबत, अशोक देवकर, संजय गवारे, स्मिता खारकर, राहुल देशमुख, आशीष सूर्यवंशी तथा आयुष इंटरनेशनल मेडिकल एसोसिएशन के पदाधिकारी उपस्थित थे.
इस सम्मान के लिए खापरखेड़ा पत्रकार संघ के कपिल वानखड़े, महाराष्ट्र योग शिक्षक संघ के उपाध्यक्ष विनायक बारापात्रे, महेश मेडिकल स्टोर्स के हरिहर गुजर, युवराज गुजर, मोरेश्वर वाडबुद्धे, डॉ. गणेश बानेवार, गंगाधर दातिर, सतीश चाचेरकर, अखिल भारतीय अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति के वर्धा जिला सहसचिव अजय इंगोले, महेंद्र इंगोले, योग शिक्षक संघ वर्धा जिला उपाध्यक्ष अशोक कावले, महासचिव राजाभाऊ पिसे, कोषाध्यक्ष मधुकर बोरूडकर, सचिव प्रियंका गुजर, संगठन सचिव संजय देशमुख, पद्म ठाकरे, जयश्री वैद्य, प्राकृतिक चिकित्सा विशेषज्ञ एडवोकेट ताम्रध्वज बोरकर, प्रभाकरजी भट और राजू बसवंत ने डॉ. गुजर का अभिनंदन किया.
कार्यक्रम में महाराष्ट्र के सैकड़ों प्राकृतिक चिकित्सा विशेषज्ञ बड़ी संख्या में उपस्थित थे.
